VIDEO: चोर ने स्टोर मालिक को किया हिप्नोटाइज, कर ली लूट!
आपने एक से बढ़कर एक चोरी के किस्से देखें होंगे। यही नहीं कई अलग तरह की चोरियों के किस्सों को पढ़ा भी होगा, लेकिन ये एक ऐसा मामला है जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।
डेली मेल के मुताबिक लंदन में आफताब हैदर नाम के शख्स की हॉफ्स एण्ड पॉप्स नाम की शॉप है। उसने पुलिस से बताया कि एक शख्स उसके शॉप में आया और उसने पीने का पानी मांगा।
आफताब ने बताया कि वो आदमी कह रहा था कि उसकी पत्नी गर्भ से है और वो बाहर कार में प्यासी बैठी है। उसे पानी चाहिए। बीवी को गर्भ से होने की बात बताते हुए वो आफताब का पेट छू रहा था और अपनी बात कह रहा था।
कर लिया हिप्नोटाइज
आफताब ने कहा कि जैसे ही उस आदमी ने उसके पेट को छूआ, वैसे ही वो जैसे किसी दूसरी दुनिया में चला गया। उसे बेहोशी सी छा गई और उसे ये महसूस ही नहीं हो रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है।
उसे बस इस बात का एहसास हो रहा था कि वो उसके पैंट की जेब की तलाशी ले रहा है लेकिन फिर भी वो कुछ कर नहीं पाया। वो हिल सकने में भी असमर्थ था।
बाद में जब उसे होश आया तो काफी देर हो चुकी थी। वो चोर उसकी पैंट से रुपए चुराकर ले गया था। इसमें उसकी प्लास्टिक मनी भी थी और नोटों की भारी रकम भी।
पुलिस भी उलझी
इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही वो घटना पर पहुंची। उसने शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा और आफताब की बात भी सुनी।
हिप्नोटाइज कर लूटने का ये पहला मामला उन्होंने देखा। कई हिप्नोटाइज करने वाले मनोवैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा किया जा सकना मुमकिन हैं। अगर कोई प्राकृतिक रूप से हिप्नोटाइज आसानी से किया जा सकता है तो उसे आराम से शिकार बनाया जा सकता है।
ऐसा मामला पहले भारत, नाइजिरिया और इरान से आ चुका है। अब ये लंदन में देखा जाने लगा है।