{"_id":"597335b94f1c1b04668b4c83","slug":"telangana-school-teachers-wearing-helmet-in-classrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सा पाठ पढ़ाने के लिए हेलमेट पहनकर आते हैं इस स्कूल के टीचर्स?","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कौन सा पाठ पढ़ाने के लिए हेलमेट पहनकर आते हैं इस स्कूल के टीचर्स?
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
इस स्कूल में हेलमेट पहनकर आते हैं टीचर्स
- फोटो : ANI/Twitter
ई-लर्निंग और डिजिटल इंडिया का सिर्फ सपना देखने से काम नहीं चलेगा बॉस। स्कूलों की बेसिक जरुरतों को पूरा करना सबसे पहले और सबसे ज्यादा जरूरी है।' इस स्कूल के टीचर्स हेलमेट पहनकर शायद यही पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं...
कुछ दिन पहले खबर खूब वायरल हुई थी कि बिहार के सरकारी दफ्तर में हेलमेट पहनकर काम करते हैं कर्मचारी ताकि जर्जर बिल्डिंग में काम करते वक्त अपनी जान की हिफाजत कर सकें। इसी कड़ी में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है जिसमें टीचर्स हेलमेट पहनकर बच्चों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं।
तेलंगाना के मेदक जिले में मौजूद एक सरकारी स्कूल में टीचर्स हेलमेट लगाकर बच्चों को पढ़ाते दिखे। यहां भी वजह बिल्डिंग की जर्जर हालत ही है। पिछले तीन सालों में कई बार स्कूल के शिक्षकों ने इसकी शिकायत की लेकिन इमारत को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
सिर्फ क्लास ही नहीं, स्टाफ रूम में भी वे हेलमेट पहनकर बैठने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि जिस हालात में यहां बच्चों तो पढ़ाया जा रहा है उस आधार पर इसकी शिक्षण संस्थान की मान्यता ही खत्म कर देनी चाहिये।