लोडेड गन से लदी लड़कियां करती हैं इस रेस्टोरेंट में स्वागत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने स्पेशल थीम रेस्टोरेंट के बारे में तो सुना ही होगा। किसी रेस्टोरेंट का माहौल वहां की विशेषता होता है तो कहीं का खाना आपको वहां खींचे ले जाता है।
पर डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के कोलोरैडो में एक रेस्टोरेंट ऐसा है जहां पर आपका स्वागत करने के लिए तो महिला वेटरेस रहेंगी, लेकिन सेवा के दौरान हमेशा उनके पास एक लोडेड गन जरूर रहेगी।
यकीन मानिए गन्स को साथ लेकर वेटरिंग करने वाली ये महिलाएं गन चलाना भी बढ़िया ढंग से जानती हैं। वक्त-वक्त पर उसकी ट्रेनिंग भी लेती रहती हैं।
हो गया था मर्डर, तब से हैं सचेत
अगर आप ये सोच रहें हैं कि ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है, तो रेस्टोरेंट की मालकिन 28 साल की लॉरेन बूर्बट बताती हैं कि साल 2013 में उनके रेस्टोरेंट के बाहर एक मर्डर हो गया था।
इसके बाद से ही वो और उनके पति रेस्टोरेंट को लेकर काफी सचेत हो गए। उन्होंने तय किया कि अब वो अपने वेटरेस और मेहमानों की सुरक्षा के लिए खुद ही तैयार रहेंगे।
ऐसे में लाइसेंस लेकर उन्होंने अपने सभी वेटर को गन दीं। उन्हें मेहमानों के पास जाने से पहले गन चलाने की ट्रेनिंग दी और फिर तब से ये वहां का आम नजारा बन गया।
लोग आते हैं राइफल वाली लड़कियां देखने
लॉरेन बताती हैं कि अहतियात के तौर पर इस्तेमाल किया गया ये फंडा अब रेस्टोरेंट की यूएसपी बन गई है। लोग दूसरे देशों और अमेरिका के कई कोनों से इस रेस्टोरेंट की लड़कियों को देखने आते हैं।
लॉरेन ने कहा कि उन्हें डर था कि लोडेड गन और राइफलें के बारे में जानकर ना जाने कितने मेहमान इसमें रूचि दिखाएंगे। लेकिन उम्मीद से बिल्कुल जुदा, लोग तो इस बारे में जानने के बाद दूर-दूर से यहां आ रहें हैं।
लड़कियां भी यही बताती हैं कि गन लेकर काम करने में उन्हें ज्यादा मजा आता है। वो खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ और स्टाइलिश भी महसूस करती हैं। लोगों की भीड़ पहले से काफी बढ़ी है और ये बढ़िया है।