{"_id":"5ac1e8f74f1c1bed618b510a","slug":"real-life-of-bar-girls-in-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
थाइलैंड की रंगीन रातों के पीछे का खतरनाक सच, कैसे बनती हैं बार गर्ल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल लाखों पर्यटक थाईलैंड घूमने जाते हैं। इनमें से कुछ फैमिली टूर पर जाते हैं तो वहीं कुछ बैंकॉक और थाईलैंड की रंगीन रातों का मजा लेने के लिए जाते हैं। हर कोई थाईलैंड के रंगीन बाजार को बहुत अच्छे से जानता है, लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि इन रंगीत रातों के पीछे कितना दर्द छिपा है। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक में बीयर की बहार, बॉडी मसाज, जुएखाने से भरपूर रातें कई सिसकियों की बानगी है।
आपको बता दें कि थाईलैंड में जिस्म का धंधा गैर कानूनी है लेकिन इसे अनदेखा करते हुए लड़कियों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और इस समय थाईलैंड में करीब 1 लाख 23 हजार सेक्स वर्कर हैं। कभी बॉडी मसाज के बहाने तो कभी बीयर परोसने के बहाने, ये लड़कियां इस धंधे में लिप्त हैं।
नई महिला टूरिज्म मंत्री ने थाईलैंड में सेक्स के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया है पर इन लड़कियों के लिए ये कारोबार जरूरी बन गया है और वो किसी ने किसी बहाने से इसे कर ही लेती हैं। पोल डांसिंग करती लड़कियों की इस तस्वीर को देखिए जरा। यहां बॉडी मसाज और बार गर्ल्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है। खासकर बाहर से आए पर्यटकों के बीच ये काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BAR GIRL
जरूरी नहीं कि हर लड़की जिस्म का धंधा अपने मन से अपनाए, कुछ लड़कियां मजबूरी में या धोखे से यहां लाई जाती है और इन्हीं रातों के अंधेरे में उनकी जिंदगी गर्द हो जाती है। पटाया की सड़कों पर हाथ में बार रेस्तरां का पोस्टर लिए खड़ी लड़कियां। ये लड़कियां दरअसल ग्राहको को रिझा रही हैं।
विज्ञापन
सपा नेता का नागिन डांस
- फोटो : self
इनकी जिंदगी पटाया की बीच और बार के बीच कैद होकर रह गई है जहां चंद डॉलर के बदले ये विदेशी पर्यटकों की मनमानी का शिकार होती हैं। बार में आए ग्राहकों को डांस कर लुभाती युवती। यहां डांस वैध है लेकिन इसकी आड़ में भी जिस्मफरोशी जोरों पर है।रेस्तरां का पोस्टर लेकर खड़ी बार गर्ल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।