प्रोफेसर ने क्लास में की ऐसी हरकत, स्टूडेंट्स हुए पानी-पानी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब कभी टीचर क्लास ले रहा होता है तो वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि बच्चे उसकी कही हर बात ठीक से समझ जाएं।
ऐसा करने के लिए वो तरह-तरह के उदाहरण और केसेज से बातें समझातें हैं।
पर, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक युनिवर्सिटी में मैनेजमेंट पढ़ाने वाला ये प्रोफेसर इस मामले में चार कदम आगे ही निकल गया।
अमेरिका के लीड्स मेट्रोपॉलिटन युनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले इस प्रोफेसर का नाम डॉ ईन लेमंड है और वो 51 साल का है।
चल रही थी क्लास
ईन मैनेजमेंट की क्लास में 200 बच्चों को पढ़ा रहा था। उसकी क्लास में सभी स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर के थे।
वो उन्हें सेल्स बढ़ाने के फंडे और लोगों को मनाकर प्रोडक्ट बेचने की थ्योरी बता रहा था। बिजनेस की भाषा में इसे सेल्स पिच कहते हैं।
तभी उसने पढ़ाते-पढ़ाते अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। पहले उसने अपनी जैकेट निकाली, फिर शर्ट-पैंट भी उतार दिए।
हैं! ये क्या?
हैरत की बात ये थी कि 200 बच्चों के सामने ऐसी हरकत करते हुए वो पढ़ा भी रहा था। टीचर को ऐसा करते देख बच्चों की आंखें फटी की फटी रह गई।
स्टूडेंट्स ने भी अपने प्रोफेसर की इस हालत में तस्वीरें खींची और वीडियो बनाई। ऐसा करने के बाद उन लोगों ने ये सभी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट कर दी।
मच गया बवाल
फिर क्या था, ऐसी तस्वीरें बहुत जल्दी वायरल हो गई। युनिवर्सिटी ने इस मामले में ईन को एक आखिरी वार्निंग दे दी है।
युनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से ये मामला अब निबट गया है। ऐसे रिऐक्शन आने से ईन को खुशी है।
उन्होंने मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया।