फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   procedure through which fgm is carrieed

एक ब्लेड और शराब, ऐसे कर दिया है नन्हीं बच्चियों का दर्दनाक खतना

Mon, 09 Nov 2015 03:35 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
procedure through which fgm is carrieed

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक फीमेल जेनेटिक म्यूटिलेशन जिसे हम एफएचएम या खतना नाम से भी जानते हैं, साउथ अफ्रीका के कई हिस्सों में काफी आम है।

विज्ञापन

केन्या के नाइरोबी में ऐसी कई जगहें हैं जहां कुछ औरतें लड़कियों का खतना करती हैं। जिस जगह वो खतना करती हैं हम और आप उस जगह को कटिंग रूम से जानते हैं।

विज्ञापन

इस काम को अंजाम देने वाली दो औरतों ने बताया कि वो कमरे छोटे-छोटे और एक-दूसरे से सटे होते हैं जहां आठ साल जितनी छोटी लड़कियों को लाया जाता है और उनके प्राइवेट पार्ट को काट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होता है कटिंग रूम

procedure through which fgm is carrieed

आप जब इन कमरों में जाएंगे तो वहां जमीन पर पड़ा देखेंगे एक छोटा सा प्लास्टिक बैग जिसपर इन लड़कियों को लेटने को कहा जाता है। उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है और उन्हें शोर ना मचाने को कहा जाता है।


उसी जगह पर ब्लेड और शराब भी रखी रहती है। ये महिलांए सबसे पहले दो से तीन कट लगाकर खतना को अंजाम देती हैं। इसके बाद उसपर शराब की बूंदे भी डालती हैं। 


वो कहती हैं कि इससे जलन तो बढ़ती है पर कुछ देर बाद खून का बहाव बंद हो जाता है। लड़कियों को खतना कर देने के बाद उसी कमरे में तीन हफ्ते रहना होता है। 


और भी है प्रकिया...

procedure through which fgm is carrieed

इस दौरान लड़कियां चल-फिर नहीं पाती। चलने-फिरने की इजाजत भी नहीं होती। उनके पैरों को कंबल से ढंक दिया जाता है और बाहरी हवा ना लगे, इसका ध्यान भी दिया जाता है।


हर सुबह उनके घाव को खोला जाता है और इथनॉल स्पिरिट डालकर साफ किया जाता है। दो हफ्तों तक ऐसा करने के बाद उन्हें इजाजत मिलती है कि वो चलें। अगर वो ठीक ढंग से चल-फिर पा रही होती हैं तो उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी जाती है।


आप जानकर दंग होंगे कि खतना कर देने की एक बड़ी वजह ये महिलाएं लड़कियों की कामुक इच्छाओं को मारना बताती हैं। इनका मानना है कि खतना करने से उनकी कामुक इच्छाएं खत्म हो जाती हैं ।

बैन है खतना फिर भी नहीं मानते लोग

procedure through which fgm is carrieed


केन्या और ब्रिटेन, दोनों जगह खतना पर बैन है। लेकिन ये महिलाएं बताती हैं कि नायरोबी में ब्रिटेन से भी ऐसे परिवार अपनी बच्चियों का खतना करवाने आते हैं जिनके जड़ साउथ अफ्रीका से हैं।


लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि खतना के दौरान लड़कियों को भयावह रूप से इंफेक्‍शन होने का खतना रहता है। खतना से ही कितनी लड़कियों का जानें चली भी जाती हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed