फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   priests on strike in telangna temples

भगवान को मंदिर में बंद कर हड़ताल पर गए पुजारी

Mon, 08 Jun 2015 05:11 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
priests on strike in telangna temples

मंदिर बंद करके पुजारी हड़ताल पर चले जाएं तो भगवान क्या करेंगे। जी हां, तेलंगाना में भगवान वैंकटेश्वर मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों के 6000 पुजारी (अर्चक) अपनी तन्ख्वाह बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।  बाइक पर सवार होकर, हाथों में काली पट्टियां बांधे पुजारियों का दल सड़कों पर नारेबाजी कर रहा है और इस दौरान पूरे दिन के लिए बंद रहे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले मंदिर के पुजारियों की सामूहिक बैठक में तय किया गया कि अपनी मांग को लेकर हड़ताल की जाए। सभी की सहमति के बाद पुजारी हड़ताल पर चले गए और मंदिरों को तालों से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


कोई बेटी नहीं ब्याहता

priests on strike in telangna temples

पुजारियों का कहना है कि एक आम नौकरीपेशा आदमी को भी 15 से 20 हजार की सैलरी मिल जाती है लेकिन हम सालों से महज तीन से पांच हजार रुपया पा रहे हैं। ये अन्याय है और अब भगवान को ही इस मसले में हस्तक्षेप करना होगा।

उन्होंने कहा कि भगवान को धैर्य रखना होगा ताकि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ सके।

हैदराबाद में वैंकटेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि हम काफी कम पैसे में गुजारा करने को मजबूर हैं। हालात ये हैं कि हैदराबाद जैसे महंगे शहर में पेट पालना कठिन हो रहा है। कोई भी हमारे घरों में अपनी बेटी ब्याहने को राजी नहीं है क्योंकि हमारे पास गुजारे लायक पैसा नहीं है।

पांच हजार मंदिरों में कैद रहे भगवान

priests on strike in telangna temples

वीरवार से शुरू इस हड़ताल में करीब 2000 बड़े और तीन हजार छोटे मंदिर पूरे दिन के लिए बंद रहे। पुजारियों ने केवल सुबह की पूजा की और उसके बाद हड़ताल पर निकले।

तेलंगाना अर्चक एसोसिएशन के अध्यक्ष रंगा रेड्डी ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि तेलंगाना बनने के बाद भगवान हमारी सुन लेगा।

रंगा रेड्डी ने कहा कि समय किसी भी व्यक्ति के लिए इंतजार नहीं करता लेकिन भगवान को अपनी अर्चना सुचारू रूप से शुरू करवाने के लिए कुछ समय के लिए धैर्य रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed