स्कूल की किताब पर छपी पोर्न स्टार, मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल कि कोई भी किताबे हों, उसके कवर पेज पर तस्वीरें तो जरूर होती हैं। ये तस्वीरें किताब से जुड़ी हुई होती हैं। कोई विषय से जुड़ी हुई चीज या फिर उसे पढ़ता या पढ़ाता हुआ शख्स।
लेकिन, थाईलैंड के एक स्कूल की मैथ्स की किताब पर छपी इस लड़की ने बवाल मचा दिया। हफपोस्ट के मुताबिक वो जापानी है और एक पोर्न स्टार है। इस पोर्न स्टार का नाम माना ओकी है।
बुक का नाम है बेसिक मैथमैटिक्स और कवर पेज पर ये पोर्न स्टार किसी आम मॉडल की ही तरह मैथ्स की बुक को निहारते हुए देखी जा सकती है।
वो बच्चों को कुछ पढ़ा रही है। इस तस्वीर को गूगल ईमेज ने छांटा और फिर ये चर्चा का विषय बना।
नहीं था अंदाजा
बुक के पब्लिशर ने बाद में जवाब दिया कि उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि बुक में छपी ये मॉडल असल में एक पोर्न अदाकारा है।
पता चला कि इस अदाकारा ने ये फोटोशूट एक अडल्ट वीडियो के लिए बनाया था। लेकिन, बाद में बुक के कवर पेज के लिए अंजाने में इस लड़की की फोटो को एडिट करके मैथ्स बुक पर लगाया गया।
लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद इस मैथ्स बुक को मार्केट से हटा लिया गया।