फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   place where men are not required to tie the nuptial knot

पति के बिना ही शादी करती है यहां की दुल्हन, अनोखी है ये जगह!

Sun, 21 Dec 2014 01:45 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
place where men are not required to tie the nuptial knot

आप नौजवान और खूबसूरत हैं। लेकिन ये नहीं पता कि शादी के बंधन में कब बंधेगी तो आप के लिए एक शानदार मौका है। आप यहां एक दिन के लिए दुल्हन बन सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल के मुताबिक जापान के क्योटो में एक टूअर ऑपरेटर एक अनोखी स्कीम के तहत लड़कियों के लिए खास ऑफर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर के तहत ऐसी लड़कियां जो कभी भी किसी से शादी नहीं करना चाहती हैं या फिर सफेद गाउन में खुद को दुल्हन देखना चाहती हैं, तो वो इस दो दिन के पैकेज को ले सकती हैं।

बनाया जाता है दुल्हन

place where men are not required to tie the nuptial knot

इस दो दिन के ऑफर में जापान में ही कई लड़कियां अपने आप को इस टूअर के वेबसाइट पर रजिस्टर करवाती हैं और बताई गई जगह पर जाती हैं।

यहां एक मेकअप आर्टिस्‍ट लड़की के बालों से लेकर उसके मेकअप और यहां तक के गाउन की भी फिटिंग करता है। पूरी एक टीम होती है जो इस दुल्हन को ब‌ढ़िया ढंग से तैयार करती है और फिर उसकी ऐसी तस्वीरें लेती हैं जो हमेशा के लिए याद बन जाती है।

ये दुल्हन पर है कि उसे अपनी जापानी पारंपरिक ड्रेस किमोनो पहनना है या सफेद गाउन। ये सब सेट होने के बाद ही लड़कियां दुल्हन जैसा अहसास कर पाती हैं।

मिलता है किराए का पति भी

place where men are not required to tie the nuptial knot
इस वेबसाइट में ये ऑफर भी है कि अगर लड़की अपनी नकली शादी किसी लड़के के साथ करना चाहती है, तो यहीं पर किराए पर कई लड़के भी मिल जाते हैं।


मनचाहें लड़के को वो पसंद करती हैं और लड़के के साथ तस्वीरें खिंचवाने का किराया देती हैं। ये अद्भुत तरह का मामला है। इस शादी को खास और यादगार बनाए जाने के लिए फोटोग्राफर सभी पलों की तस्वीरें लेता रहता है।

इस ऑफर में लड़कियों को स्पा ट्रीटमेंट के साथ हर ब्राइडल पैकेज भी दिए जाते हैं। कई लड़कियां खुद से ऐसी तस्वीरें खिंचवाने के बाद खुश हैं। उन्हें ऐसा करना पंसद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed