फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   meet the 9 year supermodel

ये है 9 साल की खूबसूरत सुपरमॉडल, हर महीने कमाती है करोड़ों

Fri, 28 Nov 2014 03:35 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
meet the 9 year supermodel

इस लड़की को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की कहा जाता है। इसके दीवाने इतने हैं कि गिनना मुश्किल। इसकी उम्र केवल नौ साल है और वोग, अरमानी एण्ड बेनेटन जैसे नामी ब्रैंड्स इसके क्लाइंट्स हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक ये है क्रिस्टीना पिमनोवा जो मॉस्को, रूस से है। जब वो मात्र तीन साल की थी तभी से फोटोशूट करवाना और नामी ब्रैंड्स के कपड़े पहनकर रैंप वॉक करना इसने शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इस बच्ची ने अभी अपने उम्र का एक दशक भी नहीं देखा, फिर भी अपने कातिलाना लुक्स और जलवे के चलते दुनिया की चुनिंदा सुपरमॉडल्स में इसका नाम शुमार है। वो एक चाइल्ड सुपर मॉडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर भी कई हैं फैंस

meet the 9 year supermodel

तस्वीरें देखने पर आप भी इस बच्ची के मुरीद हो जाएंगे। इसके फेसबुक पर दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर भी इसने धूम मचा रखा है।

हनी रंग के बाल, परियों जैसा चेहरा और सुंदर आंखों के साथ ही क्रिस्टीना अपने फैंस में उनकी लंबी टांगों के लिए भी मशहूर हैं। नौ साल की उम्र में ही क्रिस्टीना को उसके पैरों की वजह से सेक्सी कहा जा रहा है।

उसकी मां जिलकेरिया शिरोकोवा पेशे से खुद भी एक सुपरमॉडल रह चुकीं हैं। अपनी बेटी का फेसबुक पेज हो या इंस्टाग्राम या फिर बड़े क्लाइंट्स को हैंडल करने की बात, सब कुछ उसकी मां ही मैनेज करती है।

साथ में कर रहीं हैं पढ़ाई भी

meet the 9 year supermodel

क्रिस्टीना की मां कहती हैं कि अपनी बेटी से जुड़े अपडेट्स सोशल साइट्स पर डालने की बात हो या फिर उसकी पढ़ाई, सबकुछ वही मैनेज कर लेती है।

क्रिस्टीना के पिता रूस फुटबॉल टीम में थे और उनका नाम रूसलान पिमेनोव है। जिलकेरिया कहती हैं कि उनकी बेटी की तस्वीरों पर कई अभद्र टिप्पणियां भी आती रहती हैं। इन कमेंट्स को वो डीलीट कर देती हैं और लोगों से एक बच्ची को बच्ची जैसा ही देखने का आग्रह करती हैं।

वहीं कई लोग ये भी दलील देते हैं कि क्रिस्टीना वाकई अपनी कुछ तस्वीरों में मादक और कामुक लगती हैं। वो अपनी उम्र से बड़ी दिखती हैं और सुंदर होने की वजह से ऐसे कमेंट्स आना लाजमी ही है। पर, लोगों को समझना चाहिए कि अभी वो एक बच्ची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed