हैरतअंगेज! वो खुद को झिलाता है पंखा और मुंह से निकलने लगती है आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर आप किसी भी कुंग फू मास्टर को सिर से ईंट तोड़ने या फिर बदन पर भाले के जख्म खाते देख चुकें होंगे, लेकिन इस खबर से हम आपको मिलवाना चाहते हैं एक गजब के कुंग फू मास्टर से।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक चीन के अनहुई प्रांत में मार्शल आर्टिस्ट लियू फी बिना किसी चीज की मदद से मुंह से आग निकाल लेते हैं।
ऐसा कैसे?
लीयू ऐसा करने से पहले अपने मुंह में थोड़ा सा लकड़ी का बुरादा भर लेते हैं।
इसके बाद वो एक पंखे से अपने कान और मुंह में हवा करते हैं।
ऐसा करने के बाद उनके मुंह से आग की लपटें और ढ़ेर सारा धुंआ निकलना शुरू हो जाता है।
उन्हें ऐसा जो कोई भी करते देखता है बस देखता ही रह जाता है।
शायद कोई तरकीब
हांलाकि देखने वाले लोग ये भी कहते हैं कि लीयू मुंह में ऐसी लकड़ी का बुरादा भरते हैं जिसमें पहले से ही छोटी सी चिंगारी लगी होती है।
पंखा झिलाकर और सांस को अंदर-बाहर करने के बाद वो अपने कान से धुंआ और मुंह से आग निकाल लेते हैं।
पर असल में ऐसा कैसे होता है किसी को पता नहीं।
लीयू ने इस आर्ट पर कोई राय नहीं रखी।