फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man who catches 10 snakes per day

जहरीले सांपों को मानता है दोस्त, रोज पकड़ता है ऐसे 10!

Wed, 23 Jul 2014 11:32 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
man who catches 10 snakes per day
सांप को देखकर किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। लेकिन, मिलिए एक ऐसे इंसान से जिसे भयानक सांपों का जरा भी खौफ नहीं।
विज्ञापन


बल्कि वो तो उन्हें पकड़ता है और अपना दोस्त सभी मानता है। मैसूर में रहने वाले एम एस बालासुब्मण्यम पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर हैं, पर वो हर रोज एक खास काम से कई लोगों के घर बुलाए जाते हैं।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक बालासुब्मण्यम सांप पकड़ने के लिए बेहद पॉपुलर हैं। वो रोज घरों में छुपे 10 सांपों को पकड़ते हैं।
विज्ञापन

बहुत हैं सांप

man who catches 10 snakes per day

कहा जाता है कि मैसूर में चंदन के पेड़ बहुत होने की वजह से वहां खूब सांप होते हैं।

ऐसे में लोगों के घरों में सांप का पाया जाना भी बहुत आम है। बालासुब्मण्यम पिछले 30 सालों से घरों से सांप पकड़ने का काम कर रह‌ें हैं।

हैरत की बात है कि अब तक वो 40000 सांप घरों से निकाल चुकें हैं और उन्हें उनके सुरक्षित स्‍थान यानी के जंगलों में भी छोड़ चुके हैं।

एंटी वेनम से है एलर्जी

man who catches 10 snakes per day
बालासुब्मण्यम कहते हैं कि जहरीले से जहरीले सांप उनके दोस्‍त हैं। सांप कोई डरने की चीज नहीं होते हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि सांप पकड़ने के पिछले 30 सालों में उन्हें चार बार सांपों ने काटा है।

लेकिन जब-जब वो इसका इलाज करवाने गए और एंटी-वेनम लिया, उन्हें दवा से एलर्जी हो गई। सांप के काटने पर वो दवाइ करवाना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

बच्चे को भी सिखाते हैं

man who catches 10 snakes per day

बालासुब्मण्यम की खासियत ये भी है कि वो सांप पकड़ने के हुनर को अपने बेटे को भी सिखाने लगे हैं।

उनके मुताबिक ये चीज अगर उनका बेटा सीख जाए, तो उसके लिए अच्छा ही है। बालासुब्मण्यम को ऐसा भी लगता है कि सांप गलती से हमारे घरों में आ जाते हैं और उनको सही जगह पकड़कर भेजना हमारी जिम्मेदारी है।

वो काफी मशहूर है और बताते हैं कि वो कभी सांप पकड़ने के काम से खाली नहीं रहते हैं। साथ ही वो किसी-किसी दिन 80 किलोमीटर तक चल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed