110 फीट ऊंचे रोलर कोस्टर पर चलाई बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोलर कोस्टर पर सवार होने के बाद उसकी पूरी सैर कर हम खुश होते हैं। हममें से ही कई ऐसे होते हैं जो रोलर कोस्टर में बैठने भर के हिमाकत दिखाने को अपनी दिलेरी का नाम देते हैं।
डेली मेल के मुताबिक ये शख्स तो ऐसा है कि आप भरोसा ही नहीं कर पाएंगे। वो 34 साल का एक ऐसा अनोखा स्टंटमैन है जिसने 110 फीट ऊंचे रोलर कोस्टर पर बाइक चलाई है।
इस व्यक्ति का नाम फ्रांस डुपोंट है और उसने ये करतब मेक्सिको के नामी मॉनटैना रूसा स्थित ला फेरिया डी चपुलटेपेक अम्यूलमेंट पार्क में किया।
देखकर रह जांऐंगे अचंभित
रोलर कोस्टर पर बाइक चलाना सोचने से ही कितना खौफनाक होता है। पर, एडवेंचर पसंद लोगों के लिए ये काम वाकई खुश करने वाला है।
इस आदमी ने अपने इस राइड को अब तक का सबसे पागलपन से भरा सफर करार दिया। उसने कहा कि उसे बहुत मजा आया और सबसे ज्यादा जो उन्हें अच्छा लगा वो थे रोलर कोस्टर पर लिए गए बैकफ्लिप।
टावर से दिखने वाले रोलर कोस्टर पर फ्रांस ने दो बार बैकफ्लिप भी लिए जो वाकई देखने लायक थे। उसने आखिर में बताया कि इसलिए उन्हें मेक्सिको से मोहब्बत हैं क्योंकि यहां सबकुछ नामुमकिन सा दिखने वाली चीज मुमकिन हो जाती है।