फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man holds records for holding his breath jp

पानी में 22 मिनटों तक किया इस आदमी ने अनोखा कारनामा

Sat, 02 Aug 2014 01:48 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
man holds records for holding his breath jp

अगर हमें 15 सेकेंड के लिए भी सांस रोकनी पड़े, तो हमारी हालत खराब हो जाती है।

विज्ञापन


हम आपको मिलवाना चाहते हैं स्टिग सिवरइंसिन से जिन्होंने पानी के अंदर 22 मिनट और 11 सेकेंड तक बिना सांस लिए रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

डेली मेल के मुताबिक स्टिग कभी भी सांस ना लेने वाले आदमी के नाम से भी मशहूर हैं।

22 मिनटों तक पानी में ऐसा करतब करने के बाद उन्होंने दुनिया के सभी पुराने ऐसे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

लंदान के पूल में

man holds records for holding his breath jp

ऐसा करने के लिए उन्होंने लंदन के एक पूल में अपना सिर डुबोया और 22 मिनटों तक डुबोए ही रखा।

इसके अलावा स्टिग पानी में सबसे कम वक्त में सबसे लंबी तैर का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकें हैं।

41 साल के स्टिग डेनमार्क के आलबोर्ग के रहने वाले हैं।

इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए उन्होंने 10 सालों तक मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करते हैं योग

man holds records for holding his breath jp

स्टिग कहते हैं सांस न मिलने पर दिल की धड़कनों की स्पीड कम हो जाती है, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिमाग भी काम करना बंद कर देता है।

ऐसी जीत के लिए लगातार मेहनत और दिमाग को चुस्त-दुरूस्त रखना पड़ता है। इसके लिए मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव सोच बहुत ही अहम है।

आजकल स्टिग अपने इस रिकॉर्ड के पीछे छुपी तकनीक और आइडियाज को बच्चों और सेना के जवानों के साथ शेयर करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed