फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक का 'विक्की डोनर', निसंतान महिलाओं की मुफ्त में गोद भरता है ये शख्स, अब तक 22 बच्चे

Wed, 18 Apr 2018 10:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Man fathers 22 children by donating sperm on facebook
sperm
आज फेसबुक हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। हर शख्स की फेसबुक पर आईडी होना बहुत आम बात है। लोग इस पर सिर्फ स्टेटस अपडेट, फोटो शेयर करने के अलावा अपने ढेर सारे काम करने लगे हैं। फेसबुक के जरिए लोग अपने बिजनेस की मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग करने लगे है, लेकिन आज हम आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फेसबुक पर कुछ ऐसा काम कर रहा था जिससे वह आज दो दर्जन बच्चों का पिता बन गया है।
Man fathers 22 children by donating sperm on facebook
मरे हुए व्यक्ति के स्पर्म से दो कन्याओं का जन्म - फोटो : amar ujala bureau
ग्लास्गो में रहने वाले इस 39 वर्षीय शख्स ऐंथनी फ्लेचर (बदला हुआ नाम) ने फेसबुक पर सपर्म डोनेट का विज्ञापन पोस्ट कर अब तक करीब 50 महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया है। ऐंथनी ने बताया कि जो महिलाएं बच्चे के लिए तरसती थीं, वह उनको अपने घर के पास बुलाता था और अपना स्पर्म देता था। हालांकि, वह इसके लिए पैसे नहीं लेता था।
Man fathers 22 children by donating sperm on facebook
स्पर्म - फोटो : gettty
'द सन' की खबर के मुताबिक, फ्लेचर कहते हैं कि उन्हें 5 साल पहले यह प्रेरणा मिली कि वह उन महिलाओं को मुफ्त में स्पर्म मुहैया करवाकर मदद कर सकते हैं जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man fathers 22 children by donating sperm on facebook
anthony fletcher
एंथनी के ऐसा करने की वजह से उन पर गैर कानूनी तरीके से फेसबुक पर स्पर्म देने के आरोप लगे हैं। दरअसल यूनाइटेड किंगडम में ह्यूमन फर्टिलाइजेशन ऐंड एम्ब्रायोलजी अथॉरिटी के लाइसेंस के बिना शुक्राणु और अंडे दान देना अवैध है। खुदपर लगे आरोपों को एंथनी ने स्वीकार भी लिया है। 
विज्ञापन
Man fathers 22 children by donating sperm on facebook
स्पर्म - फोटो : getty
फ्लेचर ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं एक सक्रिय और अनुभवी स्पर्म डोनर हूं। ग्लास्गो से कुछ मील की दूरी पर रहता हूं। मैं अभी भी महिलाओं को गर्भवती होने में मदद कर सकता हूं। सिंगल महिलाओं, समलैंगिक जोड़ों और विषमलैंगिक संबंधों में रह रही महिलाओं को स्पर्म डोनेट करने में मुझे खुशी होगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed