फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां ढूंढने पर भी नहीं मिलता एक मच्छर, इनके बारे में जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली  

Wed, 18 Apr 2018 10:19 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Do you know Which country has no mosquitoes
beach
दोस्तों, भारत में गर्मियों और बरसात में मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां मच्छर नहीं होते हैं। आपका मन तो सुनकर ही ऐसे देश मेें जाकर बसने का हो गया होगा। अरे भाई पहले जान तो लो कि आखिर ऐसे कौनसे देश हैं...


 
Do you know Which country has no mosquitoes
New Caledonia
1. न्यू कैलेडोनिया
कई द्वीपों की चेन को मिलाकर बना न्यू कैलेडोनिया बना है। बता दें यह दुनिया का सबसे लंबा आइलैंड है। यह दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में है। यहां करीब 2 लाख 68 हजार आबादी है। इस देश की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। यहां की इकॉनमी मुख्यत: टूरिज्म पर आधारित है। इसके अलावा यह जगह स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए बेस्ट बताई जाती है। यहां लोग स्कूबा डाइविंग सीखने आते रहते हैं। इस आइलैंड के चारों ओर नीला समुद्र, सुंदर कैरल रीफ और दूर-दूर तक सफेद रेत फैला है जो मन को बेहद लुभाता है। तापमान हमेशा इतना गर्म बना रहता है कि साल भर आराम से टी-शर्ट पहनकर रहा जा सकता है।  
Do you know Which country has no mosquitoes
iceland
2. आइसलैंड 
यूरोप और अमेरिका के बीच का यह आइलैंड यह नॉर्थ अटलांटिक महासागर में है। यहां कुल 3 लाख 18 हजार के करीब लोग रहते हैं। यह काफी ठंडा देश है और सर्दियों में यहां बहुत स्नोफॉल होता है। इस कारण यहां मच्छर नहीं पनपते। हजारों किमी लंबे समुद्र तट वाला यह देश हरी-भरी वादियों और ग्लेशियर से घिरा हुआ है इस कारण यह बेहद खूबसूरत दिखता है। यह अपने गर्म झरनों ज्वालामुखी के कारण भी मशहूर है। फाइनेंशियल हालत बहुत अच्छी नहीं है। यहां कई ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो यूरोप के एयर ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know Which country has no mosquitoes
The Seychelles
3. द सेशेल्स
हिंद महासागर में सेशेल्स बहुत ही खूबसूरत है। सेशेल्स अफ्रीका का सबसे छोटा देश है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा फ्रेंच और इंग्लिश है। इस आइलैंड पर थोड़ी गर्भी ज्यादा महसूस होगी। सोमाली लुटेरे भी आसपास हो सकते हैं इसलिए यहां जाने वाले रास्ते में भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
Do you know Which country has no mosquitoes
French polynesia
4. फ्रेंच पॉलिनेसिया 
साउथ पैसेफिक में स्थित द्वीपों का यह समूह दुनिया के कुछ सबसे अलग-थलग वाले इलाकों में से है। यहां का सबसे पॉपुलर आइलैंड ताहिती है। यहां की कुल आबादी करीब ढाई लाख से अधिक है। आधिकारिक भाषा फ्रेंच है और टूरिज्म रोजगार का सबसे बड़ा जरिया है। यहां कुछ ऐसे बड़े-बड़े केकड़े पाए जाते हैं, जो नारियल को भी तोड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी है।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed