फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Lorry hit SUV in West Bengal, Six dead

पश्चिम बंगाल: मालदा में तेज रफ्तार लॉरी रोड पर खड़ी एसयूवी से टकराई, छह की मौत

Thu, 15 Aug 2019 11:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Lorry hit SUV in West Bengal, Six dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार लॉरी सड़क पर खड़ी एसयूवी टकरा गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि दुर्घटना कलियाचक पुलिस थाने के अंतर्गत बाखरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुई। एसयूवी में सवार लोग शादी में जा रहे दूसरे वाहन का इंतजार कर रह थे। उन्होंने बताया कि ये लोग जिले के ही कलियाचक से गजोल जा रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात साढ़े 12 बजे हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। एसयूवी में सवार 17 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की मौत मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जहां सभी घायलों को शुरुआत में ले जाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कोलकाता रेफर किया गया, जिसमें से एक की मौत रास्ते में हो गई। बाकी घायलों का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लॉरी चालक फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed