{"_id":"5bb75b51867a55127b14d297","slug":"japanese-woman-arrested-because-kept-baby-dead-body-in-locker-for-up-to-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल तक मां के कलेजे का टुकड़ा रहा लॉकर में बंद, आगे की कहानी जानकर दुनिया रह गई दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
5 साल तक मां के कलेजे का टुकड़ा रहा लॉकर में बंद, आगे की कहानी जानकर दुनिया रह गई दंग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में मां-बेटे के रिश्ते से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आप कहेंगे दुनिया में क्या ऐसी भी माताएं होती हैं। दरअसल जापान के टोक्यो में पुलिस ने एक मां को बहुत ही संगीन आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी महिला को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि महिला ने अपने मृत जन्मे बच्चे की लाश को पांच साल तक रेलवे स्टेशन के लॉकर में छिपाकर रख दिया था।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब कंपनी के लॉकर की देखभाल करने वाले कर्मचारी ने लॉकर से बदबू आने की शिकायत की, जब लॉकर को खोल कर देखा गया तो उसमें नवजात बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
लोकल मीडिया का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया है कि वह जीवित बच्चे को जन्म नहीं देने के कारण बहुत घबरा गई और उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाई थी इसलिए लाश ही रख ली थी। लेकिन मामले में कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर महिला इतने दिन तक लाश क्यों रखे रही। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है और कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन