{"_id":"5aa5088c4f1c1bb0758b4c0d","slug":"japanese-festival-obon-to-honor-the-spirits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां हर साल मौत पर मनाते हैं जश्न, पूर्वजों को याद कर 3 दिन तक तक चलता है नाच गाना","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
यहां हर साल मौत पर मनाते हैं जश्न, पूर्वजों को याद कर 3 दिन तक तक चलता है नाच गाना
Mon, 12 Mar 2018 09:12 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
obon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब कोई अपना दुनिया से चला जाता है, तो दुख होता है। एक खालीपन महसूस होता है, इसलिए हर साल हम उस व्यक्ति को पूजते हैं। कुछ ऐसा ही विभिन्न देशों में होता है। जापान एक ऐसा देश है, जहां के लोग अपने पूर्वजों के लिए हर साल एक त्योहार मनाते हैं, जिसे जापानी भाषा में 'ओ-बोन' कहा जाता है। यह वहां की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
2 of 4
obon
ओबोन का त्योहार तीन दिन तक रहता है, हालांकि इसकी शुरुआत की तारीख जापान के विभिन्न क्षेत्रों में अलग होती है। इस दिन जापानी लोग अपने पूर्वजों के घर या गांव जाते हैं। ओ-बोन के पहले दिन लोग घरों को साफ करते हैं और अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर फूल चढ़ाते हैं। इसके पीछे उनका मानना है कि दुनिया से चले जाने के बाद पूर्वज साल का एक दिन चुनते हैं, जब वह अपने परिजनों और दोस्तों से मिलने आते हैं।
3 of 4
obon
लोग अपने घरों के बाहर लालटेन लटका देते हैं, ताकि उनके पूर्वजों को घरों तक आने में कोई परेशानी न हो। खूब सारे पकवान बनाए जाते हैं। पहले दिन होने वाले इस कार्यक्रम को मुके-बोन कहा जाता है। पारंपरिक ओ-बोन नृत्य, जिसे जापानी भाषा में 'बोन-ओडोरी' कहते हैं, किया जाता है। खुशी से लोग नाचते-गाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
obon
त्योहार के आखिरी दिन, परिवार अपने पूर्वजों की आत्माओं को वापस उनकी दुनिया भेजने के लिए सहायता करते हैं। सभी लोग मिलकर उनके नाम के दीये जलाकर नदियों में विसर्जित करते हैं। इस प्रक्रिया को 'ओकिरी-बॉन' कहा जाता है। वह मानते हैं कि उनके पूर्वज यह सब देखकर खुश होते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।