फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां समुद्र किनारे खड़ी कर दी कंक्रीट की इतनी ऊंची दीवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 10 Mar 2018 06:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
This is the great wall of japan
demo
'11 मार्च 2011' ये तारीख ज्यादातर लोग भूल चुके होंगे। लेकिन उन लोगों को ये तारीख आज भी याद है जिन पर इस दिन कहर टूटा था। जी हां , हम बात कर रहे हैं जापान में आई सुनामी की। इसी दिन जापान को समुद्र ने निगलने की कोशिश की थी। 
This is the great wall of japan
demo
इस दौरान हजारों लोग मारे गए, कई बेघर हो गए। एक साथ जापान को इतना तगड़ा झटका मिला था कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। जापान इस घटना को भूला नहीं और न ही वह इसे भूलना चाहता। लेकिन हमें इस देश से एक सबक जरूर लेना चाहिए। जापान हर क्षति से सबक लेता है और सीख लेकर हल तलाशता है ताकि भविष्य में उसे फिर कभी ऐसी घटना का सामना न करना पड़े।




 
This is the great wall of japan
demo
अगर आपने पढ़ा हो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने परमाणु बम हमले के बाद युद्ध और परमाणु हथियारों से दूरियां बना ली थी। उस युद्ध में जापान ने काफी कुछ खोया था। ऐसे ही जब 2011 में सुनामी ने जापान को आघात पहुंचाया तो जापान ने इससे भी सबक लिया और फिर देखिए क्या किया। जिस स्थान से जापान में समुद्र का पानी शहर में दाखिल हुआ था, आज वहां इस देश ने इतनी ऊंची दीवार खड़ी कर दी है कि दोबारा अगर वैसी ही आपदा आए तो किसी का बाल भी बांका न कर पाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This is the great wall of japan
demo
नॉर्थ ईस्ट कोस्ट पर लोगों ने आज दोबारा अपनी जिंदगी शुरू कर ली है। वे इस विश्वास के साथ यहां लौटे हैं कि अब उन्हें कोई सुनामी उजाड़ नहीं सकती। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि अगर अगली बार ऐसी सुनामी आती है तो दीवार उससे प्रोटेक्ट करने में सक्षम है। बता दें यह दीवार बनाने में 82 हजार करोड़ रु. खर्च हुए हैं। समुद्र के किनारे बनी कांक्रीट की ये दीवार 12.5 मीटर यानी 41 फीट ऊंची हैं।

 
विज्ञापन
This is the great wall of japan
demo
ये दीवार 395 किमी की दूरी में बनी हुई है। लेकिन कुछ लोग इस दीवार का सही नहीं मानते। एक रिपोर्ट की मानें तो एक 52 साल के एक शख्स ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है जिसमें उसने कहा यहां रहने पर ऐसा लगता है कि जैसे हम जेल में हों। वो भी तब जबकि हमने कोई अपराध किया ही नहीं। तो वहीं कई लोकल लोग दीवार बनाने की पहल को सही बता रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed