फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   grandfather stabbed daughter in law in eyes for having an affair

दरिंदगी की हद! अफेयर के शक में बहू को दी खौफनाक सजा

Wed, 11 Jun 2014 04:45 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
grandfather stabbed daughter in law in eyes for having an affair

ये एक शादीशुदा महिला की कहानी है जिसका किसी और मर्द के साथ अफेयर था। ये अफेयर बहुत ही सीक्रेट रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन बहुत जल्द ही इसका पता बहू के ससुर को लग गया।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अपनी बहू की ऐसी करतूत देखकर इस ससुर से रहा नहीं गया और इसने अपनी बहू को भयानक मौत देने की ठान ली।
विज्ञापन


इसके लिए इस 51 साल के पंजाबी ससुर ने बहू के छोटे बच्चों के सामने ही उस पर धारदार हमला किया।

घोंप दिया चाकू

grandfather stabbed daughter in law in eyes for having an affair

अपनी बहू से बात करने या फिर उसकी बात सुनने के बजाय इस ससुर ने पहले तो बहू के हाथ चाकू से काट डाले और फिर ऐसा करने के बाद भी जब उसे राहत नहीं मिली तो उसने चाकू लेकर बड़ी बेरहमी से बहू के आंखों में घुसा दिया।

चाकू के हमले से बहू की दोनों आंखें वहीं के वहीं लहूलुहान हो गई। इतनी भयानक सजा देने के बाद ससुर ने कहा कि उसे पता चला था कि बहू का अफेयर किसी मुसलमान लड़के के साथ है और वो उसके साथ हमबिस्तर भी चुकी है।

ये बात उसके लिए बर्दाश्त के बाहर की थी। ऐसा करने के दौरान बच्‍चे अपने दादाजी से ऐसा न करने के लिए रोते हुए कहते रह गए लेकिन जालिम दादा ने बच्चों की एक न सुनी।

मैं एक भला इंसान

grandfather stabbed daughter in law in eyes for having an affair
इस हादसे के बाद बहू की आंखें हमेशा के लिए चली गई। अपनी मां के साथ ऐसा होते हुए बच्‍चों ने अपनी आंखों से देखा जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे।

मामले को कोर्ट में भी ले जाया गया है। इस पूरे मामले पर ससुर ने अपने आप को सच्चा बताया है।

उसका कहना है कि कोर्ट उसे माफ नहीं करेगी लेकिन फिर भी वो कोर्ट से माफी की उम्मीद रखता है। मामला लंदन के इलफोर्ड शहर का है।

टीचर ने छात्रा के मुंह पर चिपकाया सेलोटेप और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed