टीचर ने छात्रा के मुंह पर चिपकाया सेलोटेप और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर क्लास में ही ऐसे कई बच्चे होते जो बहुत बोलते हैं। ऐसे बच्चों को टीचर अक्सर पढ़ने के लिए बोलते हैं या फिर कोई पनिशमेंट देते हैं।
इस टीचर ने भी ऐसा ही कुछ किया। मेट्रो के मुताबिक 11 साल की एलिसी स्मिथ क्लास में बहुत बोलती थी।
उसके बोलने से टीचर इतने परेशान थे कि उन्होंने कई बार उसे ऐसा न करने की सलाह दी। लेकिन फिर भी जब ऐलिसी नहीं मानी तो उन्होंने ऐलिसी के मुंह पर सेलोटेप चिपका दिया।
दी सजा
ऐलिसी को सेलोटेप चिपकाए जाने पर ऐलिसी का बहुत बुरा लगा। लेकिन उसे ज्यादा बुरा लगा इस बात का जब उसके टीचर ने उसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने को कहा।
15 मिनट तक न बोल पाना और पनिशमेंट का ये तरीका ऐलिसी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उसने घर लौटकर इसकी शिकायत अपने पापा से की।
उसके पापा फौरन ही स्कूल में पहुंचकर हेड टीचर माइक मैककेंडस को टीचर की शिकायत की।
टीचर ने मांगी माफी
बच्चे के मुंह पर सेलोटेप चिपकाए जाने की वजह से बच्चे को बहुत बुरा लगा। हेड टीचर की शिकायत पर इस टीचर को बच्ची के पिता से माफी मांगनी पड़ी।
इस मामले पर हेड टीचर ने पिता को और भी जांच करवाने का आश्वसन किया। मामला इंगलैंड के डर्बीशायर का है।
इस औरत ने अपनी प्रसव पीड़ा को हजारों लोगों को दिखाया लाइव!