फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Google engineer share some picture of plane during engine falling

विमान में सवार यात्री ने डाली ऐसी तस्वीरें, दुनिया रह गई दंग, मीडिया ने किए सवाल

Thu, 15 Feb 2018 09:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Google engineer share some picture of plane during engine falling
plane
इस इंसान के दिमाग की दाद देनी होगी, जो ऐसी मुश्किल घड़ी में भी कूल रहते हुए ऐसा कदम उठा लिया। वास्तव में यह काबिले तारीफ है। दरअसल, हुआं यूं था कि गूगल के एक इंजीनियर ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक विमान में उपजे तनाव को कम करने की बेहतरीन तरकीब निकाली। खास बात ये कि तरकीब असरदार साबित हुई। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हवाई जा रही यूनाइटेड एयरलाइन्स की एक फ्लाइट की उस वक्त आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ गई जब विमान का एक इंजन अचानक टूट कर गिरने लगा। एरलाइन्स का 1175 विमान हवा में था जब अचानक वह बुरी तरह हिलने लगा। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए विमान को होनोलूलू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया।  
विज्ञापन

फ्लाइट में सवार ज्यादातर यात्री इंजन का कुछ हिस्सा गिरता देख भयभीत हो उठे थे तो वहीं एक यात्री ऐसा भी था जो मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपडेट करता रहा। 

ये थे गूगल के इंजीनियर एरिक हद्दाद। उन्होंने विमान की दाएं तरफ के इंजन की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर करते हुए लिखा 'विमान की खिड़की से 'मैं ऐसा कुछ भी नहीं देख पा रहा हूं।'  
 


तस्वीर में विमान के इंजन के ऊपर से उसका कवर हटा हुआ दिख रहा है। कवर हटने के कारण इंजन के अंदर का हिस्सा तस्वीर में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एरिक ने विमान में दिए जाने वाले फ्लाइट सेफ्टी मैनुअल की भी तस्वीर डाली है और यह मजाकिया सवाल पूछा है।

 

एरिक द्वारा इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। केवल आम जनता ही नहीं बल्कि मीडिया वाले भी एरिक के पीछे पड़ गए। 
 

मीडिया वाले उनसे ये तस्वीरें यूज करने के लिए पूछ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed