फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Girlfriend gifted soap to boyfriend made from her fat

प्रेमी को गिफ्ट किया अपनी चर्बी से बना साबुन, वजह बड़ी अजीब

Wed, 13 Jan 2016 09:48 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend gifted soap to boyfriend made from her fat

अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से बदला लेने या उसे सबक सिखाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई फेसबुक पर उसको ताने मारता है, कोई उसकी दोस्त को पटा लेता है। लेकिन इस लड़की ने अपने ब्रेकअप का बदला लेने के लिए जो किया है, वो यकीनन बहुत अजीब है।

विज्ञापन


चीन के हेनान की रहने वाली इस लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को अपनी चर्बी से बना साबुन गिफ्ट किया है।

शाओ शाओ नाम से जाने जानी वाली इस लड़की ने चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर कहा था कि वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को ऐसा गिफ्ट देगी जो वो और उसका परिवार बाथरूम में इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन


लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे भी बहुत दिलचस्प वजह है।

सोशल मीडिया पर भी जमकर लताड़ा

Girlfriend gifted soap to boyfriend made from her fat

डेलीमेल की खबर के मुताबिक इस लड़की के प्रेमी ने इससे इसके मोटापे के कारण ब्रेकअप कर लिया था। लड़की ने तय किया कि वो मोटापा कम करने के लिए सर्जरी कराएगी और फिर प्रेमी से बदला लेगी।

लड़की ने वीबो पर मेसेज लिखा, ''यैंग शायोलोई, तुम्हें याद है पिछले साल का  स्प्रिंग फेस्टिवल? चूंकि इस बार मैं तुम्हारे घर नहीं चल सकती, तो मैंने अपनी चर्बी से साबुन बनाया है औऱ तुम्हारी मां को गिफ्ट किया है। स्प्रिंग फेस्टिवल साल का वो वक्त होता है जब उन छोटी सोच वाले मर्दों को गिफ्ट दिए जाते हैं जो लड़कियों को उनके बाहरी रूप रंग से आंकते हैं।''

यानी इस पोस्ट में लड़की ने उल्टे तरीके से लड़के को ताना मारा है कि उसकी सोच छोटी है। यह पोस्ट 54,00 बार शेयर किया जा चुका है और इस पर 4400 कमेंट आ चुके हैं।

मोटापे की बेइज्जती का लिया बदला

Girlfriend gifted soap to boyfriend made from her fat

लड़की के इस पोस्ट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ उसे सही ठहरा कर लड़के को भूल जाने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ उसे ही गलत कह रहे हैं।

एक ने कमेंट किया,''मुझे लगता है तुम्हें इससे बेहतर लड़का मिलेगा इसलिए उस लड़के को नर्क में मरने दो।'' वहीं दूसरे ने कमेंट किया,''तुम्हारा पूर्व प्रेमी सही था, खूबसूरती और बदसूरती सिर्फ मोटे होने से नहीं बल्कि दिल से भी आती है।''

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि लड़की ने वाकई साबुन लड़के के यहां भेजा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed