फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   female bullfighter being gored by the bull in one go

495 किलो के सांड को चुनौती महंगी पड़ी महिला फाइटर को

Thu, 01 Jan 2015 02:23 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
female bullfighter being gored by the bull in one go

कार्ला डी लॉस एंजेल्स एक महिला बुलफाइटर हैं। वो दुनिया के सबसे बड़े और भयानक बुलरिंग में सांड पर कब्जा जमाकर उसको मारने पहुंची थी।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक मेक्सिको में प्लाजा डी टोरोस में ये कारनामा होना था। इसे कारनामे को देखने कई हजार लोगों की भीड़ पहुंची थी।

जिस सांड को कार्ला को मारना था उसका नाम गैमुसिनो था और वो कुल 495 किलो का था। लगभग 500 किलो का गुस्से में भरा हुआ सांड एक तरफ और दूसरी तरफ महिला फाइटर।

हादसे पर ह‌ादसे

female bullfighter being gored by the bull in one go

कार्ला ने खेल की शुरूआत होते ही खुदको सांड के सामने बिल्कुल तैयार कर लिया। लेकिन इससे पहले कि वो सांड को उकसाती और गुस्सा दिलाती, सांड खुद ही उनकी तरफ दौड़ा।

सेकेंड्स में सांड ने कार्ला को उठाकर पटक दिया। कार्ला खुद को संभालती इससे पहले ही सांड उनके पैरों और कमर को घायल कर चुका था।

उन्हें फौरन रिंग से बाहर खड़े अन्य बुलफाइरटरों ने बचाया। एक बार फिर से घायल कार्ला सांड को मारने के लिए तैयार हो गई।

इस बार भी उत्तेजित सांड ने महिला को नहीं बक्‍शा और उसे खतरा मानकर फिर से जांघ में चोटें लगी।

इस सांड की जबरदस्त मार के बाद भी कार्ला एक फाइटर हैं। वो आगे भी ये कोशिशें जारी रखेंगी। वो एक बेटी की मां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed