बाप-बेटे ने मिलकर बनाया छोटा जहाज, लगे छह साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप किसी चीज को दिल ये चाहो और पाने की कोशिश करो, तो वो जरूर मिल ही जाती है। यही चीज सच तब साबित हो गई जब एक पिता और उनके बेटे ने अपना सालों पुराना सपना छह साल में पूरा कर ही लिया।
मेट्रो के मुताबिक ब्रिटेन के केंट में रहने वाले जॉन काउजेन और उनके बेटे डैन की हमेशा से अपनी याट बनाने की हसरत थी। उन्होंने चाहा कि उनकी याट एक लग्जरी याट हो। इसे उन्होंने छह साल पहले ही अपने गार्डेन में बनाना शुरू भी कर दिया।
डैन के पिता जॉन ने बताया इसे बनाने काम शुरू करने से पहले उन्होंने इसे तीन सालों के अंदर बनाने का प्लान बनाया था। लेकिन खिचते-खिचते ये छह सालों तक पहुंच गया।
याट है वर्क ऑफ आर्ट
जॉन ने बताया कि इस काम की शुरूआत में उनके अपने 10000 पाउंड खर्च हुए। पर, इसके बाद जब ये याट बनकर तैयार हुई तो इसकी कीमत एक करोड़ 72 लाख रूपए हो गई।
डैन और जॉन दोनों पेशे से रूफ कॉन्ट्रैक्टर्स हैं और इससे पहले कभी ऐसे काम को नहीं किया था। पर, इस बड़े प्रोजेक्ट में थोड़ा रिस्क और बहुत सारी चाहत के साथ ऐसा मुमकिन हो पाया।
मजाक के साथ अपनी बात को खत्म करते हुए जॉन ने कहा कि अब उनकी पत्नी को एक किचन याट के अंदर तैयार करना होगा क्योंकि कई बार वो पानी पर याट से घूमना निकला करेंगे।