{"_id":"59ae6f8f4f1c1b67078b4612","slug":"face-luggage-covers-by-firebox-will-help-you-recognize-you-suitcase-and-travel-bags","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगी आपके सामान की हेरा-फेरी, चोरों के भी छूटेंगे पसीने","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अब नहीं होगी आपके सामान की हेरा-फेरी, चोरों के भी छूटेंगे पसीने
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
इन लगेज कवर से आपकी ट्रिप बनेगी और भी मजेदार
- फोटो : Firebox
एयरपोर्ट पर लगेज बेल्ट पर कई बार एक जैसे दो सूटकेस या बैग नजर आ जाते हैं। ऐसे में भारी कंफ्यूजन होता है और कई बार तो लोगों के सामान की अदला-बदली भी हो जाती है। लेकिन एक कंपनी ऐसी है जो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे करें चेहरे वाले लगेज कवर का ऑर्डर
ऐसी खूंखार आंखों वाली तस्वीर लगाई, तो चोर की हालत खराब होनी तय है...
- फोटो : Firebox
ऑनलाइन रीटेल कंपनी 'फायरबॉक्स' ऐसे लगेज कवर उपलब्ध करवा रही है जिसपर आप अपना या किसी का चहरा छपवा सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ अपना एक हाई क्वॉलिटी फोटो अपलोड करें और कंपनी को भेज दें।
पढ़ें: इस घर के फ्रिज में घात लगाए बैठा था सांप, अनजाने में लड़के ने खोल दिया दरवाजा और...
विज्ञापन
चेहरे वाले ऐसे लगेज कवर के हैं दो-दो फायदे
ऐसे कवर के हैं दो-दो फायदे
- फोटो : Firebox
आप अपनी जगह किसी सेलिब्रिटी, चिह्न, कार्टून कैरेक्टर आदि की तस्वीर भी भेज सकते हैं। कंपनी उसी तस्वीर को आपके लगेज कवर पर छपवा देगी और आपके पते पर डिस्पैच कर देगी। ऐसे लगेज कवर से दो फायदे हैं। एक तो कवर के कारण आपका सूटकेस या बैग गंदा नहीं होगा, इन पर स्क्रैच नहीं लगेंगे। साथ ही आप अपने सामान की पहचान भी आराम से कर पाएंगे।
पढ़ें: ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान
पढ़ें: ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान