फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   el molo tribe of kenya jp

ये लोग खाते हैं मगरमच्छ और दरियाई घोड़ा, जीने की उम्र कर देगी हैरान

Mon, 04 Aug 2014 10:55 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
el molo tribe of kenya jp

साउथ अफ्रीकी गांवों में ऐसे कई जनजातियां रहती हैं जो अपनी किसी ना किसी खासियतों से हम आम इंसानों को हैरत में डाल सकती हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक साउथ अफ्रीका के केन्या के गांवों में 300 लोगों की एल मोलो जनजाति रहती है।

तेज धूप और दुनिया से दूर रहने वाले इन लोगों की जीवनशैली किसी को भी अचंभित कर सकती है।

आपको बता दें की एल मोलो केन्या की सबसे छोटी जनजाति है और सबसे बहादुर भी। ऐसा किस लिए पढ़िए आगे।

ये है पसंदीदा खाना

el molo tribe of kenya jp

हर बेल्ट के लोगों का कोई ना कोई स्‍थाई खाना होता है जिसे बगैर वो अपना दिन गुजारना पसंद नहीं करते।

आपको जानकर अचंभित महसूस होगा कि ये लोग मगरमच्छ और दरियाई घोड़े को पकड़कर खाते हैं। यही खाना इन्हें पसंद है।

एल मोलो जनजाति के लोग लेक तुर्काना नाम की झील के किनारे रहते हैं। इस झील का पानी बहुत ही नमकीन होता है।

खारा होने के बावजूद वो इसे पी लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम ज्यादा बहादुर

el molo tribe of kenya jp

300 लोगों के होने के बावजूद इन जनजाति के लोगों में दो गांव बंटे हुए हैं।

जो भी गांव ज्यादा मात्रा में मगरमच्छ और दरियाई घोड़े मारकर खाता है, वो श्रेष्ठ माना जाता है।

ये लोग झोपड़पट्टी के ऊपर लगने वाली घास से अपने लिए कपड़े बनाते हैं।

ये भी बात ध्यान देने कि है कि घास से बनाए गए स्कर्ट और वन पीस ड्रेस वाकई लाजवाब होती हैं।

विज्ञापन

सरकार की चिंता

el molo tribe of kenya jp

साउथ अफ्रीकी सरकार को अपने इस अनोखे जनजाति के होने पर गर्व है। लेकिन, हर साल तकरीबन 100000 मगरमच्छों की मौत और दरियाई घोड़े की जान लेने के पक्ष में वो नहीं हैं।

इसलिए सरकार ने अब एल मोलो पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें लेक से मछलियां पकड़कर खाने को कहा है।

हांलाकि अब ये लोग कम से कम मगरमच्छों और दरियाई घोड़े को अपना शिकार बनाते हैं, लेकिन फिर भी इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सका है।

पहुंचा पानी

el molo tribe of kenya jp

इन लोगों की खारे पानी पर निर्भरता देखकर सरकार ने इन लोगों तक साफ पानी पहुंचाने की व्यवस्‍था की है।

एल मोलो जनजाति के लोग वैसे तो ऐनिमेस्ट होते हैं। यानि के वो लोग जो मानते हैं कि अजीवित चीजों में भी आतमांए बसती हैं।

अब का बदलता दौर देखें तो इस बीच इस ट्राइब के कई लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया है और ईसाई धर्म को अपनाने लगे हैं। 

उम्र कर देगी हैरान

el molo tribe of kenya jp

मगरमच्छ और दरियाई घोड़े खाने वाले ये लोग की औसत उम्र 40 होती है। ये लोग 45 की उम्र से ज्यादा नहीं जी पाते हैं।

इसके लिए इनका खान-पान और कड़ी जीवनशैली वजह बताई जाती है।

माना जाता है कि इनके बदन में कई जरूरी तत्व कम मात्रा में होते हैं जिससे उनकी मौत जल्दी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed