{"_id":"5a647ee64f1c1b77268b5805","slug":"dont-use-snow-spray-birthday-boy-catches-fire-on-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे मनाते समय दोस्तों ने किया कुछ ऐसा, जान जाते जाते बची, देखिए VIDEO","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बर्थडे मनाते समय दोस्तों ने किया कुछ ऐसा, जान जाते जाते बची, देखिए VIDEO
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
birthday boy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर हम जब कभी शादी, बर्थडे या किसी पार्टी में जाते हैं तो आपने देखा होगा सेलिब्रेशन में स्नो स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी स्नो स्प्रे का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन हमें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों द्वारा स्प्रे करने पर बर्थडे बॉय के आग लग गई। आपको बता दें स्नो स्प्रे में कई ऐसे ज्वलनशील केमिकल्स होते हैं जो केक पर जल रही कैंडल्स के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेते हैं जिस वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं जब स्नो स्प्रे से कोई हादसा हुआ हो। सोशल मीडिया पर कई और ऐसे वीडियो है जिसमें स्नो स्प्रे के इस्तेमाल से लोग को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। स्नो स्प्रे से निकलने वाले फॉर्म से जान भी जा सकती है, इसके बावजूद इसके इसका इस्तेमाल जारी है।