फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   deadly snake slithers from man's trousers

इस आदमी की पैंट से निकला बड़ा और मोटा सांप, खुद देखें

Wed, 10 Dec 2014 12:19 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
deadly snake slithers from man's trousers

वो एक स्टंटमैन है। उसे जानवरों के साथ रहने और कई बार खतरों से खेलने का शौक है। उसका नाम क्या है, ये तो पता नहीं, लेकिन उसकी हरकतें वाकई दंग करने वाली हैं।

विज्ञापन


कोई सांप को देखभर ले, तो उसे क्या करना चाहिए, समझ में आना बंद हो जाता है। पर, डेली मेल के मुताबिक इस आदमी को सांप के साथ ही स्टंट करने की सूझी।
विज्ञापन


बोलिविया के जंगलों में वो अपने साथियों के साथ एक ऐसे ही एडवेंचर टूअर पर गया था। अब उसे सफर के दौरान थोड़ी शैतानी करने का मन किया। उसने अपने साथियों से कहा कि वो टॉयलेट जा रहा है और वो चाहता है कि उसके दोस्त उसे मूत्र विसर्जित करते हुए पीछे से शूट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओ तेरी की! निकल आया सांप

deadly snake slithers from man's trousers

वो जैसे ही कैमरे से दूर गया और टॉयलेट करने के लिए पलटा, वैसे ही वो वापस कैमरे की तरफ मुड़ा और उसने सब को अवाक छोड़ दिया।

उसकी पैंट से एक बड़ा सा मोटा सांप निकल रहा था। ये नजारा देखना अपने आप में बेहद अलग था। उसने अपने पैंट की जिप खोली तो उसमें से सांप धीरे-धीरे बाहर आने लगा।

विस्मित होकर बाकी टीम मेंबर उसको शूट करना जारी रखे हुए थेस। ऐसा करने में इस शख्स को काफी मजा आया और उसने बताया कि जानवरों के साथ हमेशा से करीबियत रखने के कारण उसका डर गायब हो चुका है।

टॉयलेट करने में होगी आसानी

deadly snake slithers from man's trousers

ऐसा वीडियो शूट हो जाने के बाद भी ये आदमी एकदम खुश था। वो कह रहा था कि उसे ऐसा स्टंट करके मजा आया। उसने  ये भी कहा कि बोआ कंस्ट्रिक्टर नाम के सांप का पास होना आपको मूत्र विसर्जित करने में काफी मदद करेगा। ऐसा उसने मजाक में कहा।

उसने मजाक में ये भी कहा कि सांप के पैंट में होने की वजह से एक बड़ी मुसीबत से जंगलों में राहत रहेगी। वो मुसीबत है छोटे-मोटे कीड़ों का पैंट में घुसकर परेशान करना।

पैंट से निकलने के बाद सांप आराम से उतरा और जंगलों में चला गया। इससे इस शख्स को कोई परेशानी नहीं हुई। बता दें कि इस शख्स की हरकत फिलहाल सोशल साइट्स पर वायरल हो रखीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed