{"_id":"59cb7f894f1c1b78548b4a3d","slug":"dead-mouse-found-in-food-at-iit-delhi-canteen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन के खाने में मिली ऐसी चीज, अब हो रही है IIT-Delhi की थू थू","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कैंटीन के खाने में मिली ऐसी चीज, अब हो रही है IIT-Delhi की थू थू
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 28 Sep 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
नाश्ते में परोसी गई चटनी में मिला मरा चूहा
- फोटो : Jashan Suri/Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी के मंदिर आईआईटी के एडमिशन लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए हर साल लाखों बच्चे रात भर किताबों में सिर फोड़ते हैं। दाखिला मिलने के बाद हर छात्र और उसके परिवार की उम्मीद होती है उन्हें अच्छी पढ़ाई के साथ साथ घर जैसा माहौल भी मिलेगा जहां वो जिंदगी के अहम चार साल बिताएंगे।
विज्ञापन
छात्र ने ऐसे खोली पोल
कैंटीन के मेस की प्रतिकात्मक तस्वीर
लेकिन आईआईटी दिल्ली के एक छात्र को उस वक्त गहरा झटका लगा जब उसे पता चला कि संस्थान के एक हॉस्टल की कैंटीन में खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया। उसने फेसबुक पर कैंटीन में काम करने वालों की लापरवाही की पोल खोली। साथ ही साफ-सफाई कायम रखने में संस्थान की नाकामियों को भी उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट हो रहा है वायरल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
संस्थान के छात्र जश्न सूरी का यह फेसबुक पोस्ट 1 हजार से ज्यादा बार लाइक और 332 बार शेयर किया जा चुका है। इस पोस्ट को मिले दो सौ से ज्यादा कमेंट्स को पढ़ें तो साफ है कि सभी देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान का मजाक उड़ा रहे हैं और चटनी बनाने वाले खानसामे की फिरकी ले रहे हैं-