फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   crores spilled out of van in china

सड़क पर बिखरे 12 करोड़ रुपए, बटोरने के लिए टूटे पड़े लोग

Thu, 25 Dec 2014 12:31 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
crores spilled out of van in china

सोचिए क्या हो नजारा जब रुपयों से भरी एक चलती हुई बड़ी सी वैन से रुपए गिरकर बिखर जाएं? वो भी कुछ एक हजार रुपए नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों की बरसात?

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के हॉन्ग-कॉन्ग शहर के बिजी रहने वाले ग्लुसेस्टर सड़क पर ऐसी ही एक घटना हुई। मल्टी लेन वाली इस सड़क पर रुपयों से भरी वैन से करोड़ों रुपए गिर गए और लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


इस वजह से इस सड़क पर भारी जाम लग गया। इस व्यस्त हाईवे पर अधिक से अधिक लोग रुपए बटोरने की होड़ में लग गए। जिसको भी पता चलता कि आगे कुछ ऐसा काम चल रहा है, वहीं वो अपनी गाड़ी से उतरकी पैसे उठाने चला आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आई पुलिस मौके पर

crores spilled out of van in china

इस घटना की वजह से कुछ ही देर में असंख्स लोगों की भीड़ वहां लग गई। पुलिस को जाम की हालत बिगड़ते देख मामला संभालने के लिए वहां पहुंचना पड़ा।

ऐसी भीड़ को काबू करना आसान नहीं होता इसलिए पुलिस वहां सभी तरह के हथियारों और आंखू गैस जैसी चीजों की व्यवस्‍था के साथ पहुंची थी।

ये पता नहीं लगाया जा सका कि आखिर इतने सारे रुपए किसने-किसने उठाए? पुलिस ने सभी उठाने वालों को रुपए लौटाने को कहा है।

नहीं लौटाए तो होगी सजा

crores spilled out of van in china

पुलिस ने मौके पर ही साफ कर दिया कि कभी भी उन नोटों के नंबर से मिलते नंबर वाली नोट किसी शख्स के पास से मिले, तो उस पर कानूनी कार्ररवाई कर उसे जेल में डाल दिया जाएगा।

ऐसे व्यक्तियों को दस साल तक की जेल हो सकती है। मीडियो को जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस वक्त वैन अपने गंतव्य को जा रही थी।

खुद वैन चालक को भी पता नहीं चल सका कि सड़क पर कब वैन का पिछला दरवाजा खुल गया और करोड़ों रूपए गिर गए। पुलिस सभी गुम हुए नोटों की तलाश उस पर लिखे नंबर से करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed