फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   couple of 62 years, died together jp

ऐसा सच्चा प्यार, खुद मौत भी नहीं कर पाई इन्हें जुदा!

Thu, 07 Aug 2014 12:00 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
couple of 62 years, died together jp

कहते हैं ना कि सच्ची मोहब्बत में प्रेमी एक-दूसरे से जुदा नहीं रह सकते हैं।

विज्ञापन


एक ऐसे ही प्यार भरे जोड़े की कहानी है डॉन और मैक्सीन सिंपसन की।

डेली मेल के मुताबिक कैलिफोर्निया में रहने वाले इस दंपति की शादी को 62 हो चुके थे।

सालों पहले वो एक-दूसरे को एक बाउलिंग ऐले में मिले थे। उन्हें वहीं प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर घर बसा लिया।

बसाया परिवार

couple of 62 years, died together jp

इसके बाद इन्हें दो लड़के हुए। लड़कों को बड़ा करने से लेकर ‌जीवन के हर पल को डॉन और मैक्सीन ने साथ-साथ जीया।

डॉन बूढ़े हो जाने के बाद भी मैक्सीन के हमेशा साथ रहने की बात कहते थे। उनकी जिंदगी ठीक से चल रही थी कि तभी मैक्सीन को कैंसर हो गया।

कैंसर का खतरनाक स्टेज चल रहा था। डॉक्टरों ने मैक्सीन का इलाज कर उन्हें घर में भेज दिया। वहीं दादाजी भी टाइल्स पर गिरने की वजह से कूल्हे पर चोटिल थे। डॉक्टरों ने दोनों को साथ ही घर में लिटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति भी तुरंत खत्म

couple of 62 years, died together jp

लेकिन मैक्सीन घर पर आई और उनकी कुछ देर में मौत हो गई। कुछ ही देर पहले डॉन मैक्सीन के हाथ पकड़कर भगवान से उसे जुदा ना करने की बात कह रहा था।

इस बीच मैक्सीन ने अपना दम तोड़ दिया। डॉन के चिल्लाने पर घर वाले और उसके पोते-पोतियां कमरे में आए।

दादी को मरा देखकर वो उन्हें बेड सहित कमरे से बाहर निकाल ही रहे थे कि उसी वक्स दादाजी डॉन ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

दोनों जिंदगी का लंबा वक्त साथ जीए और मरे भी तो साथ नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed