फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   car inside sinkhole

नहीं पता था आगे है बड़ा सा गड्ढा, देखिए क्या हुआ हाल!

Fri, 16 Jan 2015 03:54 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
car inside sinkhole

सोचिए किसी खाली सड़क पर आप गाड़ी को रफ्तार के साथ चलाते जा रहें हों और आपको इस बात का कोई अंदाजा ही ना हो कि आगे एक बहुत बड़ा गढ्ढा आपका इंतजार कर रहा है, तो कैसा हो?

विज्ञापन


मिरर के मुताबिक चीन के ग्वांनजाउ में रहने वाले मोटरिस्ट शेंग सू अपने काम पर जा रहे थे और गाड़ी का ये हाल हुआ जो आप तस्वीर में देख रहें हैं।
विज्ञापन


अच्छी बात ये है कि गढ्ढे में इतनी बुरी तरह से गाड़ी के चले जाने के बाद भी शेंग किसी तरह से सही वक्त पर गाड़ी से निकल गए। उनकी जान जाते-जाते बची।

शेंग ने किया दिमाग का इस्तेमाल

car inside sinkhole

शेंग ने कार से निकलने के बाद बताया  कि उस दिन सड़क पर बहुत गाड़ियां चल रही थीं। लेकिन उन्हीं की गाड़ी इस गढ्ढे के नाम चढ़ी।

बताया कि उस दिन सड़क पर थोड़ा जाम लगा था। वो भी जाम में अपनी गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ा ही रहे थे कि उन्हें अहसास हुआ कि गाड़ी कहीं नीचे धंस रही है।

थोड़ी वाइब्रेशन और झटका सा लगने के बाद उन्हें पता लगा कि गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गढ़्ढे में पलटता जा रहा है। वो किसी तरह बाहर निकल आए और गाड़ी कुछ देर तक वैसे की वैसी गढ्ढे में खड़ी रही।

हो रही है एन्‍क्वायरी

car inside sinkhole

गढ्ढे में गाड़ी का चले जाना वैसे तो कोई अलग सी घटना नहीं है। पर इस आदमी की जान बचने और उसकी गाड़ी का इस भयावह रूप में गढ्ढे में लटकने के बाद प्रशासन कुछ हरकत में आई।

उनका कहना है कि हो सकता है कि सड़क के नीचे की एक पाइपलाइन फट गई हो। उससे सड़क के नीचे की मिट्टी धंसी हो और गीली हो गई हो। इसके बाद ही सड़क भी नीचे घुस गई हो।

असलियत क्या है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पर, एक बात जो तय है वो है ये तस्वीर जो किसी का भी ध्यान खींचने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed