फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   cannabil mom eats her newborn

नरभक्षी मां: पैदा करते ही बच्चे को चबाया

Fri, 05 Dec 2014 06:12 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 06:12 PM IST
cannabil mom eats her newborn

क्या कोई मां अपने ही बच्चे को पैदा करते ही उसे चबा डालती है? ऐसे तो कई मामले आते हैं जहां मां बच्चे को पैदा कर उसे कहीं छोड़ देती है या फिर फेंक देती है, लेकिन ये मामला तो रूह कंपा देने वाला है।



मिरर
के मुताबिक चीन के शेनजेन प्रांत में 24 साल की एक महिला ली जेंगहुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी सास ने उसे गर्भवती होने के बाद भी सड़कों पर अकेला छोड़ दिया था।


कुछ लोगों ने इस प्रेगनेंट महिला को सड़क पर तेज लेबर पेन में देखा और उसके साथ किसी को ना पाते हुए, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


अपने ही बच्ची को खाने लगी

cannabil mom eats her newborn

इस महिला की हरकतें मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के जैसी थी। पुलिस चाहते हुए भी इस महिला से उसके घर का अता-पता नहीं लगा पा रही थी।

जब तक पुलिस अपनी ढूंढ को जारी रखती, तब तक ये महिला उसी अस्पताल में भर्ती थी। भर्ती होने के तीसरे दिन इस महिला को एक नर्स ने बड़े ही डरावने स्थिति में पाया।

ये महिला नरभक्षियों जैसे अपनी ही तीन दिन की संतान को चबा ही थी। उसने अपने नवजात के हाथ को दांतों से इतनी चोट पहुंचाई कि बच्चा खून-खून हो गया। उसका पूरा हाथ चोटिल हो गया।

चल रहा है इलाज

cannabil mom eats her newborn

नर्स ने जब इस भयावह हालत में मां को देखा तो ‌वो चिल्ला पड़ी और जबरदस्ती बच्चे को मां के खूंखार मुंह से अलग किया।

वो तो इस औरत को ऐसा काम करते देख एकदम दंग रह गई। जांचों ने बताया कि महिला शायद अपने मानसिक संतुलन को खो चुकी है।

लेकिन असल मामला क्या है, किसी को पता नहीं। बच्ची को मां से अलग करने के बाद उसे फौरन ही इलाज के लिए भेजा गया। उसे मां से दूर कर दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed