{"_id":"59b3ecaa4f1c1bfd7f8b5768","slug":"boy-lost-25-per-cent-hearing-ability-after-senior-student-slaps-him-at-pathways-school-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में इस लड़के को मारा ऐसा चांटा, 25 फीसदी हो गया बहरा, देखें वीडियो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
स्कूल में इस लड़के को मारा ऐसा चांटा, 25 फीसदी हो गया बहरा, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
स्नैपचैट स्टोरी के लिए लड़कों ने किया ऐसा काम
- फोटो : Facebook
दिल्ली से सटे नोएडा के एक नामी स्कूल में दसवीं के कुछ छात्रों ने जूनियर छात्र को घेर कर न सिर्फ परेशान किया बल्कि इतनी जोर से चांटा मारा कि उसके सुनने की क्षमता 25 फीसदी तक खत्म हो गई। इन लड़कों ने इसका यह वीडियो भी रिकॉर्ड किया ताकि वह इसे चैटिंग एप स्नैपचैट पर बाकी लोगों को दिखा सकें। स्कूल के ही वॉशरूम में यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया जिसमें कुछ छात्र एक अकेले लड़के को परेशान करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
School Ragging
- फोटो : Facebook
जिस लड़के को टॉर्चर किया गया उसका नाम राजवीर है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़के ने पूरा निशाना बैठाकर दूसरे लड़के के कान पर थप्पड़ जड़ा जिसके बाद उस बेचारे को काफी तकलीफ हुई। राजवीर की मां शिवानी डोगरा बाहरी ने फेसबुक पर इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए स्कूल के प्रशासन और अधिकारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने फेसबुक पर साझा किया दर्द
School Ragging
- फोटो : Facebook
यह घटना नोएडा के पाथवेज स्कूल में घटी है। देखें इस घटना का वीडियो जिसे अभी तक कम से कम 5,179,186 लोग देख चुके हैं, वहीं 605 बार शेयर कर चुका है...