हाय राम! होटल बनाया इतना पारदर्शी, रहने वाले हुए पानी-पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकी ऐसे बिल्डिंगों की कोई कमी नहीं जिसे सुंदर दिखने के लिए पारदर्शी बनाया जाता है। यकीनन ऐसे बिल्डिंग्स हर किसी का ध्यान खींचते हैं, लेकिन अगर उसमें कोई बड़ा फॉल्ट हो तो क्या हो?
मिरर में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में बर्लिन में एक ऐसा होटल बनाया गया जो इतना पारदर्शी है कि उसमें टॉयलेट भी राह चलते लोगों को साफ तौर पर नजर आता है।
बीते कुछ दिनों से कई लोग बाथरूम यूज करते लोगों को आपत्तिजनक पोजीशन में देख रहे थे। एक दिन इस नजारे की कंप्लेंट होटल तक जा पहुंची।
उफ! हुई बड़ी चूक
25 हार्स होटल बिकनी बर्लिन नाम से बने इस होटल की ये खामी जब होटल मालिकों तक पहुंची, तो वो सन्न रह गए।
होटल को बनाने वाले आर्किटेक्चरर से जब उन्होंने बात की तो उन्हें पता चला कि आर्किटेक्चरर की गलती से होटल के बाथरूम और टॉयलेट्स ऐसे बन गए हैं।
आर्किटेक्चरर ने माना कि होटल की डिजाइन बनाते वक्त उससे बाथरूम की बनावट समझने में गलती हुई। उसे बाथरूम अंदर की तरफ डिजाइन करना चाहिए था लेकिन उसने अपने विवेक से उसे खिड़कियों की जगह बनाया, जो गलत था।
हुई बड़ी बेइज्जती
एक बड़े होटल की ओपनिंग पर ऐसी बड़ी चूक होने से होटल की बेइज्जती होना तो साफ था।
खबर के मुताबिक राह चलते लोगों ने होटल के बाहर ऐसे कई पोस्टर्स चिपकाए जिसमें लिखा था कि इसमें जाने वाले लोग अपनी रिस्क पर जाएं और यहां बाथरूम में आपको बंदर भी देख रहें होते हैं।
ऐसे में होटल ने फौरन अपनी इस खामी को दूर करने के लिए कदम उठाए। पर, तब तक वहां के बाथरूम यूज करने वाले कई लोगों के प्राइवेट टाइम की हवा निकल चुकी थी।