फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   amazing place where lions pose for pictures

खूंखार नहीं दिलदार हैं ये शेर, लोगों के साथ खिंचवाते हैं तस्वीरें

Sun, 21 Dec 2014 01:45 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
amazing place where lions pose for pictures

अर्जेटीना के ब्यूनॉस एयर्स में लुजान नाम का एक जू है जहां कई शेर रहते हैं। यहां कई टूरिस्ट भारी मात्रा में यहां के शेरों से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक केवल 25 पाउंड में आप अपने मनचाहे शेर के साथ किसी भी पोज में और कितनी भी तस्वीरें ले सकते हैं। ये अनोखा है। जू के अधिकारियों का मानना है कि शेर अपने बर्ताव के मुताबिक तो खूंखार होते हैं लेकिन उनके जू में उन्हें जेंटल बनने के गुर सिखाए जाते हैं और वो शांत ही रहते हैं।
विज्ञापन


इस वजह से वो कभी किसी पर हमला नहीं बालते और तस्वीरें खिंचवाते हैं। पर्यटक सोते शेरों के साथ जगे हुए लेकिन कुछ बेहोश से शेरों के साथ कई तस्वीरें लेते हैं और अपने लिए जिंदगी भर की यादें बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे हैं जू वाले

amazing place where lions pose for pictures

इस काम के खिलाफ कुछ समीक्षकों की अलग राय है। उनके मुताबिक जू के अधिकारी शेरों को ड्रग्स देते हैं। उन्हें जानबूझकर बेहोश कर देते हैं ताकि वो हमलावर ना बनें और पर्यटकों के साथ तस्वीर खिंचवाने की चीज बने रहें।

ऐसे समीक्षकों ने जू की कार्यप्रणाली पर प्रश्न लगाते हुए इस पर पूरी जांच बैठाने की मांग की। उनके कोशिशों के चलते अब ब्यूनॉस एयर्स के डायरेक्ट्रेट ऑफ वाइल्डलाइफ ऑफ द मिनिस्ट्री ऑफ लैंड अफेयर्स ने इस मामले की जांच की।

उन्होंने बताया कि खतरनाक जानवरों का जू हो या पार्क, लोगों के संपर्क जानबूझकर आना बैन है। इस कारण जू को बंद किया जा सकता है। बता दें कि इस जू में लगभग 400 जानवर हैं। जू अधिका‌रियों के मुताबिक इन सभी को लोगों के साथ व्यवहार बनाए रखने की ट्रेनिंग दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed