फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   12 year old delivers a baby boy

12 साल की बच्ची ने पैदा किया बच्चा, हैरतअंगेज है मामला

Tue, 10 Feb 2015 11:39 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
12 year old delivers a baby boy

ऐसा नहीं है कि 12 साल की बच्ची बच्चा पैदा नहीं कर सकती। पर 12 की साल नन्ही मानी जाती है और नादान उम्र के बच्चियों की बॉडी भी अंदर से ठीक ढ़ंग से विकसित नहीं हुई होती है।

विज्ञापन


आईबीटीटाइम्स के मुताबिक इस खबर ने सबको हैरत में छोड़ दिया है। ओडिशा के कंधमाल जिले के उमुरी आश्रम स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली कक्षा छह की एक छात्रा ने एक लड़के को जन्म दिया।
विज्ञापन


ये एक सरकारी हॉस्टल है जहां इस बच्ची ने बच्चे को जन्म देने के बाद स्कूल के हेडमास्टर कैलाश चरण ब्रह्मा को लिखा भी है।

बच्ची का रिश्तेदार है कुसूरवार

12 year old delivers a baby boy

पता चला कि लेबर पेन होते ही ये लड़की हॉस्टल की अटेंडेंट कम कुक के कमरे में भागी। वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

पैदा हुए नवजात के पिता के बारे में पूछने पर स्कूल के हेडमास्टर ने लड़की के ‌ही किसी रिश्तेदार पर आरोप लगाया।

जल्द ही मामला डीएम यामिनी सारांगी तक पहुंचा और उन्होंने मामले की जांच करते हुए स्कूल के हेडमास्टर कैलाश चरण ब्रह्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हॉस्टल की सुप्रिं‌टेंडेंट सबिता गुरू को भी लापरवाही से भरी ड्यूटी करने के लिए हिरासत में लिया।

पांच साल की बची भी बनी है मां

12 year old delivers a baby boy

यकीनन किसी 12 साल की बच्ची का बच्चा पैदा करना अपने आप में हतप्रभ छोड़ देने वाली खबर है। पर आपको बता दें कि अगर ये देखा जाए कि इस दुनिया में सबसे छोटी मां कितने उम्र की बनी थी तो वो थी पेरू की रहने वाली लीना मेदीना।

उसकी उम्र मात्र पांच साल थी जब उसने बच्चे को जन्म दिया। वो 27 सितंबर 1933 में जन्मी थी। मेडिकल हिस्ट्री में लीना ही सबसे कम उम्र की कंफर्म मदर कही जाती हैं।

बहरहाल इस मामले में जांच जारी है। कोर्ट में हेडमास्टर और अन्य लोगों की पेशी भी होनी बाकी है। 12 साल की इस बच्ची के पिता पेशे से मजदूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed