12 साल की बच्ची ने पैदा किया बच्चा, हैरतअंगेज है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा नहीं है कि 12 साल की बच्ची बच्चा पैदा नहीं कर सकती। पर 12 की साल नन्ही मानी जाती है और नादान उम्र के बच्चियों की बॉडी भी अंदर से ठीक ढ़ंग से विकसित नहीं हुई होती है।
आईबीटीटाइम्स के मुताबिक इस खबर ने सबको हैरत में छोड़ दिया है। ओडिशा के कंधमाल जिले के उमुरी आश्रम स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली कक्षा छह की एक छात्रा ने एक लड़के को जन्म दिया।
ये एक सरकारी हॉस्टल है जहां इस बच्ची ने बच्चे को जन्म देने के बाद स्कूल के हेडमास्टर कैलाश चरण ब्रह्मा को लिखा भी है।
बच्ची का रिश्तेदार है कुसूरवार
पता चला कि लेबर पेन होते ही ये लड़की हॉस्टल की अटेंडेंट कम कुक के कमरे में भागी। वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
पैदा हुए नवजात के पिता के बारे में पूछने पर स्कूल के हेडमास्टर ने लड़की के ही किसी रिश्तेदार पर आरोप लगाया।
जल्द ही मामला डीएम यामिनी सारांगी तक पहुंचा और उन्होंने मामले की जांच करते हुए स्कूल के हेडमास्टर कैलाश चरण ब्रह्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हॉस्टल की सुप्रिंटेंडेंट सबिता गुरू को भी लापरवाही से भरी ड्यूटी करने के लिए हिरासत में लिया।
पांच साल की बची भी बनी है मां
यकीनन किसी 12 साल की बच्ची का बच्चा पैदा करना अपने आप में हतप्रभ छोड़ देने वाली खबर है। पर आपको बता दें कि अगर ये देखा जाए कि इस दुनिया में सबसे छोटी मां कितने उम्र की बनी थी तो वो थी पेरू की रहने वाली लीना मेदीना।
उसकी उम्र मात्र पांच साल थी जब उसने बच्चे को जन्म दिया। वो 27 सितंबर 1933 में जन्मी थी। मेडिकल हिस्ट्री में लीना ही सबसे कम उम्र की कंफर्म मदर कही जाती हैं।
बहरहाल इस मामले में जांच जारी है। कोर्ट में हेडमास्टर और अन्य लोगों की पेशी भी होनी बाकी है। 12 साल की इस बच्ची के पिता पेशे से मजदूर हैं।