Video: महिला ने बैग में मासूम को ठूंसा और चलाने लगी स्कूटी, वायरल होने के लिए खतरे में डाली बच्चे की जान
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला ने वायरल होने के लिए अपने बच्चे को बैग में बंद कर दिया है। इसे देखने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, वीडियो में एक महिला को अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर चलाते हुए देखा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद नाराज लोगों ने महिला की बच्चे की जान को खतरे में डालकर रील बनाने के लिए आलोचना की है। कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले महिला बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास जाती है। फिर वो एक बैग खोलती है और बच्चे को उसमें बैठा देती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि फिर उसने बैग को बंद कर दिया और पीठ पर टांगकर स्कूटी को लेकर चली जाती है। किसी ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर jahar_bhaiy नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। कई लोगों का कहना है कि वायरल होने के लिए बच्चे की जान खतरे में डालना बेहद खतरनाक है और गैर-जिम्मेदाराना भी। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी रील बनाने के लिए महिला बच्चे की जान खतर में डाल रही है।
Viral Video: जानवरों की हूबहू आवाज निकाल, नींबू पानी बनाते, बंदे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश
Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता
देश में रीलबाजी का नशा अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब सरकार को "रील मुक्त भारत अभियान" चलाना पड़ेगा। pic.twitter.com/rEvOhxORTY
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) March 14, 2026
लोगों की सख्त कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला और उसके साथ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसके अकाउंट पर अन्य वीडियो में भी बच्चे के साथ अजीब और खतरनाक स्टंट देखे जा सकते हैं। एक वीडियो में उसने बच्चे को स्कूटी के डिक्की में बंद कर देती है और उसके पास खड़ा व्यक्ति वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि रील बनाने वाले पति और पत्नी हैं।