{"_id":"683ef6422d50a9ea310987a4","slug":"viral-video-shocking-moment-huge-wave-hits-woman-filming-selfie-video-in-bali-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बीच पर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक आई तेज लहर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बीच पर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक आई तेज लहर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Tue, 03 Jun 2025 06:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:49 PM IST
सार
Viral Video: वायरल वीडियो में कैटी मस्ती के साथ चट्टानों पर सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान अचानक एक तेज और बड़ी हर उन पर टकराती है। लहर इतनी तेज थी कि कैटी खुद को संभाल नहीं पाती हैं और उनका कैमरा समुद्र में गिर जाता है।
विज्ञापन
बीच पर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक आई तेज लहर और फिर...
- फोटो : Instagram/iamkatyjohnson
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों इंडोनेशिया के बाली का वीडियो छाया हुआ है। यह वहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट एंजेल्स बिलाबॉन्ग का है। यह एक हादसे का है, जो ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कैटी जॉनसन के साथ हुआ है। वह यहां पर खूबसूरत नेचुरल टाइड पूल के किनारे सेल्फी वीडियो बना रही थीं, लेकिन पलक झपकते ही एक लहर ने पूरे माहौल को बदल दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में कैटी मस्ती के साथ चट्टानों पर सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान अचानक एक तेज और बड़ी हर उन पर टकराती है। लहर इतनी तेज थी कि कैटी खुद को संभाल नहीं पाती हैं और उनका कैमरा समुद्र में गिर जाता है। वीडियो का आखिरी हिस्सा बेहद डरावना है। इसमें पानी के छींटे, हड़कंप और कैटी की डरी हुई आवाज सुनाई पड़ती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कैटी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि ईस्टर के दिन मैं सिर्फ घूमने निकली थी, लेकिन लगा जैसे समुद्र ने मुझसे कहा हो आज ईश्वर से मिलने का समय है। एक लहर ऐसी आई जैसे उसे मुझसे पुराना बदला लेना हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Katy Johnson| Travel| Real Estate| Model (@iamkatyjohnson)
Okinoshima Island: इस रहस्यमयी आइलैंड पर महिलाओं के जाने पर है रोक, पुरुषों के लिए भी बने हैं कड़े नियम
एंजेल्स बिलाबॉन्ग, बाली के नुसा पेनीडा द्वीप पर स्थित है और यह एक प्राकृतिक टाइड पूल है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हालांकि, तेज और अप्रत्याशित लहरों के कारण यह बेहद खतरनाक है।
Viral Video: शादी में जैसे ही खुली चाउमीन की स्टॉल तुरंत टूट पड़े लोग, यूजर्स बोले- भुखमरी फैली है क्या?
कैटी ने बताया कि यहां पहले भी कई पर्यटकों की जान चुकी है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही कोई सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
Viral Video: चिलचिलाती धूप में पापा चला रहे थे साइकिल और छाता ताने खड़ी थी छोटी गुड़िया, लोग हुए भावुक
उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह जानकर झटका लगा कि इस स्थान पर पहले भी दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन वहां कोई सुरक्षा इंतजाम या चेतावनी बोर्ड तक नहीं है।