फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Air Hostess Advising Avoiding the Last Row Seat Of Plane

Viral Video: फ्लाइट टिकट बुक करते समय न करें ये गलती, वायरल वीडियो में एयर होस्टेस ने बताई ये बात

Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST
सार

हवाई यात्रा में सही सीट का चयन आपके पूरे सफर के अनुभव को बदल सकता है। छोटी सी गलती आपको घंटों की असुविधा और थकान दे सकती है।

विज्ञापन
Viral Video Of Air Hostess Advising Avoiding the Last Row Seat Of Plane
Airplane - फोटो : AI

विस्तार

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विमान यात्रा से जुड़ा एक दिलचस्प लेकिन उपयोगी मुद्दा तेजी से चर्चा में आया है। एक एयर होस्टेस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने यात्रियों का ध्यान खास तौर पर सीट चयन की अहमियत की ओर खींचा है। आमतौर पर लोग टिकट बुक करते समय कीमत या विंडो सीट पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह जानकारी बताती है कि गलत सीट चुनना पूरे सफर का अनभव खराब कर सकता है। खासकर विमान की आखिरी पंक्ति में बैठने वाले यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह लंबी यात्रा को थका देने वाला अनुभव बना सकता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला बताती है कि विमान की अंतिम पंक्ति में बैठने की सबसे बड़ी समस्या सीट का सीमित या बिल्कुल न झुक पाना है। पीछे दीवार होने के कारण सीट पीछे नहीं जाती। इस कारण शरीर को आराम नहीं मिल पाता है। लंबे समय तक सीध बैठने से पीठ, गर्दन और कमर में दर्द बढ़ सकता है। खासकर 3 से 5 घंटे की फ्लाइट में यह समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है। इस दौरान नींद लेना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बड़ी परेशानी टॉयलेट और गैले के पास होने से जुड़ी है। इस हिस्से में लगातार आवाजाही बनी रहती है। यात्री लाइन में खड़े रहते हैं, जिससे शोर और हलचल परेशान करती है। कई बार बदबू और फ्लश की आवाज भी यात्रा का पूरा अनुभव खराब कर देती है।

विज्ञापन

तीसरा अहम कारण टर्बुलेंस का ज्यादा असर है। विमान का पिछला हिस्सा पंखों से दूर होता है, इसलिए हिलने-डुलने का प्रभाव यहां अधिक महसूस होता है। जिन लोगों को मोशन सिकनेस होती है, उनके लिए यह सीट और भी मुश्किल बन सकती है। इसके अलावा इस हिस्से में बैठने वालों को खाना-पीना सबसे अंत में मिलता है और पसंदीदा विकल्प खत्म होने की संभावना रहती है।

अगर आप यात्रा का अच्छा अनुभव चाहते हैं, तो सीट का चयन ध्यान से करना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विंग्स के आसपास की सीटें अधिक स्थिर होती हैं। अगर बार-बार उठना हो तो आइल सीट बेहतर रहती है। फ्रंट और मिड सेक्शन को अधिक आरामदायक माना जाता है। बजट होने पर एक्स्ट्रा लेगरूम सीट चुनना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed