{"_id":"69e9f5d903825a9d5601c637","slug":"viral-video-of-5-year-old-child-reaction-to-unwrapping-gifts-made-people-emotional-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बच्चे को जन्मदिन पर मिला ऐसा गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठा बच्चा, मासूमियत ने लोगों को किया भावुक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बच्चे को जन्मदिन पर मिला ऐसा गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठा बच्चा, मासूमियत ने लोगों को किया भावुक
Thu, 23 Apr 2026 04:05 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:05 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चा अपना गिफ्ट खोलकर जैसे ही देखता है और खुशी से झूम उठता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चे को जन्मदिन पर मिला ऐसा गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठा बच्चा
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: काम की वजह से लोगों की जिंदगी भागमभाग हो चुकी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग बड़ी खुशियों की तलाश में लगे रहते हैं, जिसके कारण वो अपनी छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लोगों को समझाया है कि आखिर सादगी का मतलब क्या है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि खुशी भावनाओं में होती है। इसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्च का जन्मदिन है, जिसका नाम वावाची है। बच्ची की उम्र पांच वर्ष है। वह अपने जन्मदिन मिला बर्थडे गिफ्ट खोल रहा है। वो उत्सुकता के साथ गिफ्ट का रैपिंग पेपर फाड़ता है, जिसके बाद उसे एक छोटी से टोकरी मिलती है। इसमें कोई महंगा सामान और खिलौना नहीं था, बल्कि स्केच पेन, क्रेयॉन और चॉकलेट था। इसके साथ ही उसमें एक साधारण-सी नोटबुक रखी हुई थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा जैसे ही एक के बाद एक सामान बाहर निकालाता है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। तोहफे को खोलते वक्त मासूम के चेहरे पर प्यारी सी-मुस्कान और चमक को साफ देख सकते हैं। मासूम की इस खुशी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। बच्चा खुशी से झूमने लगता है और थैंक यू थैंक यू कह रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Ganga River: वाराणसी, हरिद्वार या प्रयागराज कहां सबसे ज्यादा गहरी है गंगा? चौंकाने वाले हैं आंकड़े
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। दिल छू लेने वाले वीडियो को दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 23 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
Fighter Jet: हवा में फाइटर जेट की हुई भीषण टक्कर, अंदर पायलट कर रहे थे ये काम, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- हमने इस तरह जीना क्यों बंद कर दिया? एक शख्स ने लिखा है- इसे कहते हैं शुद्ध आनंद। एक अन्य ने लिखा है कि बच्चे की सादगी ने रूला दिया है। वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।