फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Hundreds Of Bats Found Hiding In Roof And Video Is Shocking And Scary Trending News in Hindi

Viral Video: छत से आती थी अजीबोगरीब आवाजें, सीमेंट की चादर हटाते ही दिखा भयानक नजारा, वीडियो देख डर जाएंगे आप

Wed, 15 Jan 2025 01:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं और देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद डरावने होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले भी होते हैं। कई बार जीव-जंतुओं के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं।

विज्ञापन
Viral Video Hundreds Of Bats Found Hiding In Roof And Video Is Shocking And Scary Trending News in Hindi
छत से आती थी अजीबोगरीब आवाजें, सीमेंट की चादर हटाते ही दिखा भयानक नजारा - फोटो : Instagram/pubityearth

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं और देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद डरावने होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले भी होते हैं। कई बार जीव-जंतुओं के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। शायद आप इसे देखने के बाद हैरत में पड़ जाएं। दरअसल, एक मकान की छत से लगातार अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही थी। इसके बाद लोगों ने एस्बेस्टस यानी सीमेंट की चादर को हटाकर देखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


हालांकि, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एस्बेस्टस को हटाते ही क्या दिखेगा। उन्होंने जैसे ही एस्बेस्टस को हटाया तो दीवार पर हजारों चमगादड़ चिपके दिखाई दिए, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। हजारों चमगादड़ एस्बेस्टड और दीवार के बीच छिपकर घुसे हुए थे। यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एस्बेस्टस को हटाने के बाद उनकी आवाजें और भी तेज आने लगती हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि चमगादड़ एक ऊपर एक चिपके हुए हैं। जब तक एस्बेस्टस को नहीं हटाया जाता, तो वो नहीं दिखाई देते। सोशल मीडिया पर भी देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pubityearth नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक शख्स ने लिखा है कि मैंने कभी भी इतने ज्यादा चमगादड़ एक साथ नहीं देखे हैं। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Earth Inner Core: पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

View this post on Instagram

A post shared by Travel | Earth | Vacations (@pubityearth)



Maha Kumbh 2025: हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी कैसे बिना कपड़ों के रहते हैं नागा साधु? जानिए आखिर क्या है रहस्य

इस वीडियो को अभी तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 26 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। यह वीडियो बेहद हैरान करने और डराने वाला है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इतने ज्यादा चमगादड़ कहां से आ गए। एक शख्स ने वीडियो देखकर कहा कि यह चमगादड़ कम उड़ने वाले चूहे अधिक लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed