{"_id":"6a699a5bca617a5a010ae5c5","slug":"viral-video-duke-bike-stunt-goes-terribly-wrong-as-rider-loses-balance-internet-reacts-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रील बनाने के चक्कर में बाइक पर दिखाने लगा स्टंट, अगले ही पल सड़क पर जो हुआ, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में बाइक पर दिखाने लगा स्टंट, अगले ही पल सड़क पर जो हुआ, वीडियो वायरल
Wed, 29 Jul 2026 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:44 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक चला रहा एक युवक चलते-चलते स्टंट करने की कोशिश करता है। अगले पहिए को हवा में उठाते ही उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क पर गिर पड़ता है।
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ते ही हुई दुर्घटना
- फोटो : X @iam___smash
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत आज कई लोगों को ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिनका अंजाम कभी-कभी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ सेकंड की रील या ज्यादा व्यूज पाने की होड़ में लोग अपनी ही सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। आए दिन इंटरनेट पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें स्टंट करने की कोशिश किसी बड़े हादसे में बदल जाती है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक बाइक चलाता हुआ दिखाई देता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन कुछ ही पल बाद वह चलते-चलते स्टंट करने का फैसला करता है। स्टंट दिखाने के लिए वह बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है। हालांकि, जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर जाता है, उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है। बैलेंस खोते ही युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ता है।
संतुलन बिगड़ते ही हुई दुर्घटना
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टंट की छोटी-सी गलती कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। युवक को कितनी चोट आई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो यह जरूर बताता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कई बार लोगों पर भारी पड़ जाती है। कुछ सेकंड के रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में डालना किसी भी लिहाज से समझदारी नहीं कहा जा सकता। यही वजह है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि एक छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे में बदल सकती है।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को कई लोग देख चुके थे और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कमेंट सेक्शन में लोगों ने युवक के स्टंट पर जमकर राय रखी। एक यूजर ने लिखा, "ये अच्छा हुआ।" दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये इसी लायक था।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "पूरी तैयारी के साथ ऐसा करना चाहिए।" वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसके जरिए लापरवाही भरे स्टंट के खतरों पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Fully satisfied 🤩 pic.twitter.com/ZfqlGZErc4
— Fz (@iam___smash) July 28, 2026