Viral Video: क्या हिरण खाता है सांप? वायरल वीडियो में जहरीला जीव चबाता दिखा, लोगों के बीच छिड़ी बहस
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में हिरण सांप खाते हुए दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: देखा जाता है कि हिरण आमतौर पर घास, पत्तियां, फल और नरम भोजने के रूप में खाते हैं। लेकिन क्या आपने हिरण को कभी सांप खाते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हिरण को सांप को खाते हुए देखा जा सकता है। इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में साफ देख सकते हैं कि हिरण अपने मुंह में एक सांप दबाकर चबा आ रहा है। इसके कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिरण को सांप खाता देख लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
वीडियो वायरल होते ही लोग दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि जीव विज्ञान की सभी अध्याय की धज्जियां उड़ा दीं। एक महिला ने लिखा है कि मुख्य तौर पर हिरण मुख्य शाकाहारी होते हैं, लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ दुर्लभ परिस्थितियों में वे शरीर में खनिज (मिनरल्स) और अन्य पोषक तत्वों की कमी पूरा करने छोटे जीवों को भी खा सकते हैं। ऐसे नजारे बेहद दुर्लभ होते हैं।
जीवन विज्ञान के सारे अध्याय की धज्जियां बिगाड़ दी इसने जीव विज्ञान सदमे में है
— Sandeep Kumar (@Sandeep52748637) July 6, 2026
अगर वीडियो रिकॉर्ड न किया गया होता तो मैं खुद कभी विश्वास नहीं करता
प्राकृतिक के नियम भी हैरान है - अगर हिरण सांप खाने लगे, तो अब जरूरत है कि जीव विज्ञान नया संस्करण छपे और रिसर्च करे pic.twitter.com/0HUv8Mhi8O
Manchineel Tree: बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े होने पर जा सकती है जान! जानिए मौत के पेड़ की सच्चाई
क्या सच नें सांप खा सकता है हिरण?
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि हिरण का मुख्य तौर पर घास, पत्तियां और अन्य वनस्पतियां खाते हैं। हालांकि, कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में यह पता चला है कि बेहद दुर्लभ परिस्थितियों में कुछ हिरण पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए छोटे जीवों को खाते हैं। लेकिन यह उनका सामान्य भोजन नहीं है।
Science News: 20 हजार साल पुराने जीवाश्म में मिली ये अनोखी चीज, वैज्ञानिकों के खुलासे से दुनिया हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिरण का सांप खाता देख लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।