{"_id":"6acf154b0eefe3d1380d8ca2","slug":"viral-video-daughters-special-surprise-for-dad-wins-millions-of-hearts-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा बनकर बेटी ने पापा को दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख भावुक हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मां दुर्गा बनकर बेटी ने पापा को दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख भावुक हुए लोग
Wed, 14 Oct 2026 11:19 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:19 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर सिया नाम की एक नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मां दुर्गा के रूप में तैयार होकर ऑफिस से लौटे अपने पापा को सरप्राइज देती है। बेटी का यह अंदाज और पिता का उसके प्रति प्यार लोगों को भावुक कर रहा है।
विज्ञापन
पापा ऑफिस से लौटे तो मां दुर्गा बनकर सामने आई बेटी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ siya_shambhu_world
विस्तार
नवरात्रि के दिन हों या दिवाली का त्योहार, इन दिनों हर तरफ रौनक देखने को मिलती है। कहीं मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा शहर जगमगा उठता है। इस दौरान कई माता-पिता अपनी छोटी-छोटी बेटियों को भी मां दुर्गा की तरह तैयार करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही नन्ही बच्ची का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें बच्ची मां दुर्गा के रूप में तैयार होकर अपने पापा को खास सरप्राइज देती नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
पापा ऑफिस से लौटे तो बेटी ने जीत लिया दिल
वायरल वीडियो में सिया नाम की एक छोटी बच्ची मां दुर्गा के रूप में तैयार दिखाई देती है। वह अपने पापा के ऑफिस से लौटने का इंतजार करती है। जैसे ही पापा घर आते हैं, बेटी का यह खास अंदाज उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होता। बच्ची का अपने पापा के प्रति प्यार और पिता का उसके लिए सम्मान लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां कई बार पूरे दिन की थकान दूर कर देती हैं। सिया का यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही एहसास कराता है। काम से लौटने के बाद अपनी बेटी को इस रूप में देखना पिता के लिए बेहद खास पल बन जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
सिया और शंभु के नाम से उनके माता-पिता इंस्टाग्राम पर अकाउंट चलाते हैं। इस अकाउंट पर बच्चों से जुड़े वीडियो साझा किए जाते हैं। सिया के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट के कैप्शन में इसे पापा के लिए छोटी-सी मां दुर्गा का खास सरप्राइज बताया गया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची के इस रूप को देखकर प्यार जता रहे हैं और उसे प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।
लोगों ने कमेंट में कही दिल की बात
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऑफिस से लौटने के बाद मां दुर्गा के दर्शन करना वाकई खास है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बिटिया ने एक मिनट में सारी थकान और तनाव दूर कर दिया। एक अन्य यूजर ने दुर्गा मैया की जय लिखकर अपनी श्रद्धा जताई। वहीं, पिता के पैर छूने वाले पल को भी लोगों ने खास बताया। सिया का यह वीडियो दिखाता है कि बच्चों का छोटा-सा सरप्राइज भी माता-पिता के लिए कितनी बड़ी खुशी बन सकता है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।