{"_id":"69f315858500258a00053048","slug":"viral-video-cooler-wali-baraat-garmi-mein-desi-jugaad-wedding-dewas-madhya-pradesh-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: गर्मी से बचने के लिए बारात में लगाया गजब जुगाड़, बैंड-बाजे के साथ चल रहा कूलर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: गर्मी से बचने के लिए बारात में लगाया गजब जुगाड़, बैंड-बाजे के साथ चल रहा कूलर, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 30 Apr 2026 02:10 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:10 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बारात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है। यह जुगाड़ देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए बारात में लगाया गजब जुगाड़, बैंड-बाजे के साथ चल रहा कूलर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस मौसम में शादियों का भी सीजन चल रहा है। इस दौरान लोग गर्मी से बचने के लिए कई जुगाड़ करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। गर्मी की बारात में लोगों को तेज धूप और उमस से परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर शादी के अधिकतर आयोजान इंडोर होते हैं। इसके कारण एसी और कूलर से गर्मी को संभाल लिया है। लेकिन शादी के आयोजन स्थल तक पहुंचने में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक बारात में लोगों ने ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे क्या आइडिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात पूरे शानदार तरीके से निकल रही है। इसमें बैंड-बाजे, लाइट्स, झूमर और सजे-धजे बाराती हैं। ऊपर तेज धूप और उमस है, लेकिन बारातियों के चेहरे पर पसीना नजर नहीं दिख रहा है। इसका कारण बारात के साथ-साथ चलते कूलर हैं।
विज्ञापन
Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
View this post on Instagram
A post shared by Akbar Khan Akbar Khan (@roshni_horse_farm_dewas)
Ajab Gajab: दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने बयां की तलाक की वजह, फिर शुरू की प्यार कि तलाश
बारात में कूलर को जनरेटर से जोड़ दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को ठंडी हवा मिल रही है। ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और कूलर की ठंडी हवा बारातियों को राहत मिल रही है। इस जुगाड़ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरली वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह भारत का देसी जुगाड़ है। कुछ लोग कह रहे हैं कि गर्मी में भी बारात का मजा दो गुना हो गया है।
कहां का है वीडियो
यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के देवास का है। यहां पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यहां दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं, लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी के बीच शहर में निकली यह बारात ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। यह बारात सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गई है और खूब सुर्खियां बटोर रही है।