फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Bihari brother showed all the dowry items of his sister people got angry see their reactions

Viral Video: बिहारी भाई ने दिखाया बहन के दहेज का सारा सामान, लोगों का चढ़ा पारा, बोले- जीजा भिखमंगे हैं क्या?

Wed, 07 May 2025 01:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 May 2025 01:34 PM IST
सार

Dowry Viral Video: शादी के अवसर पर परिवारों पर महंगे तोहफे देने का दबाव बढ़ जाता है और इसके लिए उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना भारी खर्च करना पड़ता है। इसी क्रम में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल होता है, जिसे देख लोगों का पारा चढ़ गया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
Viral Video Bihari brother showed all the dowry items of his sister people got angry see their reactions
दहेज का सामान दिखाता नजर आया लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @manusinghvlogs1999

विस्तार

आज के आधुनिक समय में जहां समाज तेजी से अपनी पुरानी परंपराओं को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, वहीं कुछ परंपराएं अब भी गांव इलाकों में जिंदा हैं। इन परंपराओं में से एक है दहेज प्रथा, जो अब भी कई जगहों पर आज भी होता है। हालांकि, अब लोग यह समझने लगे हैं कि दहेज दुल्हन के परिवार पर एक बड़ा बोझ डालता है फिर भी यह प्रथा कई क्षेत्रों में जारी है। शादी के अवसर पर परिवारों पर महंगे तोहफे देने का दबाव बढ़ जाता है और इसके लिए उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना भारी खर्च करना पड़ता है। इसी क्रम में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल होता है, जिसे देख लोगों का पारा चढ़ गया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक बिहारी लड़का अपनी बहन के तिलक समारोह के दौरान लाए गए महंगे सामानों को दिखाता है। इस वीडियो में लड़का गर्व से एक-एक सामान दिखा रहा है। शुरुआत होती है एयर कंडीशनर और फ्रिज जैसे नामी ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक सामानों से। इसके बाद वह सोफा, कुर्सियां, बिस्तर और बाकी के घरेलू सामान भी दिखाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई चीजों के बारे में लड़के को खुद भी ज्यादा जानकारी नहीं है, फिर भी वह खुशी-खुशी इन सबका प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manu Singh Vlogs (@manusinghvlogs1999)

विज्ञापन
विज्ञापन



दहेज का सामान दिखाता नजर आया लड़का
इस वीडियो से यह साफ नजर आता है कि इन सभी वस्तुओं की कीमत लाखों में हो सकती है। यह पूरी स्थिति यह साबित करती है कि लड़की के परिवार ने दहेज के सामानों को जुटाने के लिए भारी रकम खर्च की है, जो उनके लिए एक बड़ा वित्तीय बोझ साबित हो सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @manusinghvlogs1999 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है, और इसे बिहार का बताया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, और यह चर्चा का विषय बन चुका है।

लोगों का चढ़ा पारा, लगा दी लताड़
 वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर मजेदार और चुटीली कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह व्लॉग नहीं, दहेज का सबूत है।" वहीं, एक और यूजर ने मजाक करते हुए पूछा, "मोटरसाइकिल कहां है?" और तीसरे ने कमेंट किया, "क्या जीजू इतने गरीब हैं?" एक यूजर ने लिखा कि इतने भिखमंगे परिवार में क्यों शादी करवा रहे हो?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed